Prayagraj Weather News Update: फिर बढ़ रही गर्मी, माह के मध्य में बादलों की वापसी से मिलेगी कुछ राहत

Prayagraj Weather News Update मार्च के अंतिम दिनों में पारा 42 डिग्री के पास पहुंच गया तो अप्रैल के पहले सप्ताह में 43 का पारा टूटा। बादलों ने एक दिन घेराबंदी की लेकिन परिणाम बारिश का नहीं रहा। मौसम विभाग के अनुसार माह के मध्य तक मानसून लौट सकते हैं।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 11:50 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 11:50 AM (IST)
Prayagraj Weather News Update: फिर बढ़ रही गर्मी, माह के मध्य में बादलों की वापसी से मिलेगी कुछ राहत
मौसम विभाग के अनुसार माह के मध्य तक मानसून लौट सकते हैं।

प्रयागराज,जेएनएन। एक बार फिर गर्मी अपने रौ में है। अप्रैल के पहले सप्ताह में जहां न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई तो वहीं सप्ताह के आखिर दिनों में फिर से गर्मी ने तापमान वृद्धि के साथ वापसी की। आने वाले दिनों में हवाओं का भी मिजाज बदलेगा। माह के दूसरे सप्ताह में लू चलने लगेंगी। धीरे धीरे ये गर्म हवाएं तेज होती जाएंगी। उधर मार्च में भी मौसम के कई रंग देखे गए। मार्च के अंतिम दिनों में पारा 42 डिग्री के पास पहुंच गया तो अप्रैल के पहले सप्ताह में 43 का पारा टूटा। बादलों ने भी एक दिन घेराबंदी की, लेकिन परिणाम बारिश का नहीं रहा। मौसम विभाग के अनुसार माह के मध्य  तक मानसून लौट सकते हैं।पश्चिमी विछोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा। अप्रैल माह में गर्मी में निरंतर तेजी देखने को मिलेगी।

क्या रहा तापमान

सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम 41. 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता की बात करें तो अधिकतम 45 और न्यूनतम 19 मापी गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जाने के आसार हैं।

बोले जानकर

मौसम विज्ञानी एआर सिद्दीकी ने बताया कि अप्रैल माह में मौसम में बदलाव देखे जाएंगे। माह के मध्य में एक बार फिर बादलों की वापसी हो सकती है। तीसरे सप्ताह में लू चलने के आसार हैं ।

तरल पदार्थों का सेवन रहेगा लाभकारी

बाजार में इस दिनों तरल पदार्थों की भरमार है। खीरा, तरबूज, ककड़ी जैसे फल खूब पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे में इनका अधिक से अधिक सेवन बेहद फायदेमंद रहेगा। गर्मी के मौसम में ये फल शरीर को राहत पहुंचाते हैं।

chat bot
आपका साथी