Prayagraj Weather News: आसमान में बादलों का बना घेरा, गर्मी से कुछ राहत, आज ऐसा रहेगा मौसम

Prayagraj Weather News पिछले दिनों लगातार बढ़ रही गर्मी लोगों के चिंता का विषय बनी थी। दोपहर की तेज धूप से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। वहीं शनिवार को आसमान में छाए बादलों ने गर्मी के वर्चस्‍व को कुछ कम किया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 02:28 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 02:28 PM (IST)
Prayagraj Weather News: आसमान में बादलों का बना घेरा, गर्मी से कुछ राहत, आज ऐसा रहेगा मौसम
प्रयागराज का मौसम एक बार फिर बदल गया है। आसमान पर बादल छाए हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज में मौसम ने करवट ली है। कल दोपहर में सूर्य की तल्‍ख किरणें परेशान कर रही थीं। वहीं आज आसमान पर छाए बादलों ने गर्मी के वर्चस्‍व में कुछ कमी कर दी है। हवा में भी नमी रही। आसमान में छाए बादलों के कारण सूर्य की तपिश कम हो गई है। हालांकि मौसम विभाग ने आंधी की भी संभावना जताई है।

मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। जल्द ही हवाओं में तीव्रता देखी जाएगी। उधर अप्रैल के पहले सप्ताह में ही मौसम के कई रंग देखे गए। अधिकतम तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिला। अब आसमान पर छाए बादलों से फिर मौसम बदल दिया है। आंधी की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

पिछले दिनों लगातार बढ़ रही गर्मी लोगों के चिंता का विषय बनी थी। दोपहर की तेज धूप से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। विज्ञानियों का भी दावा है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक गर्मी झेलने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार माह के मध्य में भीषण लू चलने के आसार है। पछुआ हवाओं में भी तेजी देखी जाएगी। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी पड़ेगा। अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में बादलों की वापसी हो सकती है।

शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 31 और न्यूनतम 27 मापी गई। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जाने के आसार हैं।

मौसम विज्ञानी एआर सिद्दीकी ने बताया कि माह में कई परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। एक बार फिर बादलों की वापसी हो गई है। अप्रैल माह में मौसम में बदलाव देखे जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी