Weather of Prayagraj: पूरी हुई आस, झमाझम बारिश ने उमस से दी राहत, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Weather of Prayagraj रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था। कल की तुलना में आज अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 12:27 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 12:27 PM (IST)
Weather of Prayagraj: पूरी हुई आस, झमाझम बारिश ने उमस से दी राहत, जानें कल कैसा रहेगा मौसम
बारिश की वजह से प्रयागराज में अधिकतम तापमान कल की अपेक्षा आज 3 डिग्री सेल्सियस कम हुआ।

प्रयागराज, जेएनएन। रविवार की सुबह सोकर उठने पर बाहर का नजारा बदला था। आसमान पर घने और काले बादल छाए थे और झमाझम बारिश हो रही थी। उमस भरी गर्मी का असर काफी कम था। इससे पंखे और कूलर की हवा अपना असर दिखा रही थी। मौसम विभाग के जानकारों की मानें तो आसमान में घने बादलों को देखकर कुछ दिन तो बरसने की उम्‍मीद है। मौसम विभाग भी यही भविष्‍यवाणी कर रहा है। कल भी प्रयागराज में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश की संभावना है।

आसमान में घने बादलाें ने दिया नवजीवन

रविवार की शाम तक तो यह हाल था कि उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। यह हाल पिछले एक पखवाड़े से है। दोपहर में सूर्य की आग उगलती किरणों से लोग बेहाल थे। वहीं रात में भी चैन नहीं था। शनिवार को आसमान पर बादल तो दिखे लेकिन बारिश नहीं हुई, जिससे उमस बरकरार रही। फिर रात हुई तो आसमान में घने बादल छाने लगे। फिर बारिश भी शुरू हो गई। रात से लेकर सुबह देर तक कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश ने मौसम को बदल दिया। अब उमस भी कम है, जिससे लोगों को राहत मिली है।

बदला मौसम तो अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस गिरा

अभी भी आसमान पर घने बादल छाए हैं और रुक-रुककर रिमझिम बारिश हो रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कल की तुलना में आज अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, जबकि न्‍यूनतम कल और आज का एक समान है।

किसानों के चेहरे खिले

पिछले करीब एक पखवाड़े से बारिश के अभाव में खेतों लगी धान की फसल सूखने के कगार पर पहुंच चुकी थी। इससे किसान परेशान थे। आज झमाझम हुई बारिश ने किसानों को नई उमंग दी है। उनके चेहरे खिल उठे हैं और घने बादलों को देख अच्‍छी बारिश की उम्‍मीद भी उन्‍हें है। बारिश के साथ ही किसान खेतों में पहुंच गए हैं।

chat bot
आपका साथी