Prayagraj Weather News Update: अभी तो गर्मी कर रही है परेशान, कुछ दिनों बाद प्रयागराज में लौटेंगे बादल

Prayagraj Weather News Update गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की गिरावट के साथ 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम आर्द्रता 36 और न्यूनतम 8 मापी गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जाने के आसार हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 10:31 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 10:31 AM (IST)
Prayagraj Weather News Update: अभी तो गर्मी कर रही है परेशान, कुछ दिनों बाद प्रयागराज में लौटेंगे बादल
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गर्मी से परेशान लोगों को कुछ दिनों बाद बादलों से राहत मिलेगी।

प्रयागराज, जेएनएन। अप्रैल के पहले सप्ताह से लगातार बढ़ रही गर्मी लोगों के चिंता का विषय बनी है। दोपहर की तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी है। हालांकि प्रयागराज के लोगों के लिए राहत की खबर भी है। वह यह कि अप्रैल के तीसरे सप्‍ताह में बादलों के लौटने की उम्‍मीद मौसम विभाग ने जताई है। इससे गर्मी के बढ़ते वर्चस्‍व में कमी आएगी।

दोपहर की गर्मी झेलनी मुश्किल है

इन दिनों दोपहर की गर्मी से लोग प्रभावित हैं। चौराहों पर रेड लाइट होने पर वाहन चालक छांव की तलाश करते हैैं। अगर वह 60 सेकेंड भी धूप में खड़े हो जाते हैैं तो परेशानी होती है। ऐसे में आने वाले सप्ताह में इस बार भीषण गर्मी पडऩे का आसार हैैं। मौसम विज्ञानियों का भी अनुमान है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक गर्मी झेलने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार माह के तीसरे सप्ताह में एक बार फिर बादल लौट सकते हैं। कुछ राहत के बाद लू चलने के आसार होंगे। पछुआ हवाओं में भी तेजी देखी जाएगी।

जानें, प्रयागराज में आज का तापमान

गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की गिरावट के साथ 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम आर्द्रता 36 और न्यूनतम 8 मापी गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जाने के आसार हैं।

मौसम विज्ञानी एआर सिद्दीकी का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञानी एआर सिद्दीकी ने बताया कि तीसरे सप्ताह के अंत में आंधी चलने की संभावना है। साथ ही लू चलने के आसार हैं। माह के मध्य में एक बार फिर बादलों की वापसी हो सकती है। अप्रैल माह में मौसम में बदलाव देखे जाएंगे।

chat bot
आपका साथी