Prayagraj Weather News Update: मौसम विभाग का अनुमान- सप्ताह के अंत में आंधी चलेगी, गर्मी में भी आएगी तेजी

Prayagraj Weather News Update मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता की बात करें तो अधिकतम 45 और न्यूनतम 22 मापी गई। आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जाने के आसार हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 09:53 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 09:53 AM (IST)
Prayagraj Weather News Update: मौसम विभाग का अनुमान- सप्ताह के अंत में आंधी चलेगी, गर्मी में भी आएगी तेजी
प्रयागराज के मौसम में फिर परिवर्तन के आसार बन रहे हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। मौसम में लगातार उतार और चढ़ाव का दौर चल रहा है। पिछले दिनों बादलों संग बारिश के बाद फिर गर्मी तल्‍ख हुई। इन दिनों दोपहर में सूर्य की किरणें लोगों को परेशान करने लगी हैं। हालांकि आगामी दिनों में मौसम में एक बार फिर परिवर्तन की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। ऐसे दो तरह के मौसम में अपने स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति लोगों को सचेत रहने की आवश्‍यकता है। 

अप्रैल के पहले सप्ताह में ही मौसम के कई रंग देखे गए। अधिकतम तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में गिरावट दोनों ही देखने को मिला। वहीं अब जल्द ही आंधी की भी संभावना है। इसी माह में लगातार बढ़ रही गर्मी लोगों के चिंता का विषय बनी है। दोपहर की तेज धूप से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम विज्ञानियों का भी दावा है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक गर्मी झेलने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार माह के मध्य में लू चलने के आसार हैं। पछुआ हवाओं में भी तेजी देखी जाएगी। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी पड़ेगा । अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में बादलों की वापसी हो सकती है। 

आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है

मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता की बात करें तो अधिकतम 45 और न्यूनतम 22 मापी गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जाने के आसार हैं। 

मौसम विज्ञानी यह कहते हैं

मौसम विज्ञानी एआर सिद्दीकी ने बताया कि अप्रैल माह में कई परिवर्तन देखने को मिलेंगे। दूसरे सप्ताह के अंत में आंधी चलने की संभावना है। साथ ही लू चलने के आसार हैं। माह के मध्य में एक बार फिर बादलों की वापसी हो सकती है। अप्रैल माह में मौसम में बदलाव देखे जाएंगे।

chat bot
आपका साथी