Prayagraj Weather News Update: गर्मी का वर्चस्‍व फिर बढ़ रहा, आगामी दिनों में आंधी की भी संभावना

Prayagraj Weather News Update सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम 40. 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जाने के आसार हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 03:27 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 03:27 PM (IST)
Prayagraj Weather News Update: गर्मी का वर्चस्‍व फिर बढ़ रहा, आगामी दिनों में आंधी की भी संभावना
प्रयागराज में एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। आगामी दिनों में आंधी के भी आसार हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। एक बार फिर गर्मी का वर्चस्‍व तेज हो गया है। अगले कुछ दिनों में आंधी आने की संभावना है तो उसके बाद लू का दौर भी जारी होगा। वहीं पिछले दो, तीन दिनों में तेज हवा और बादलों के साथ हुई बूंदाबांदी से मौसम में राहत रही। तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर रही। आने वाले दिनों में हवाओं का भी मिजाज बदलेगा।

अप्रैल माह के अंत में आंधी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मार्च में भी मौसम के कई रंग देखे गए। गर्मी का रिकार्ड टूटा, तो तीन बार बूंदाबांदी भी हुई। बादलों ने भी कई दिन घेराबंदी की, लेकिन परिणाम बारिश का नहीं रहा। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक मानसून लौट सकते हैं। पश्चिमी विछोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा। आंधी का दौर बाकी हैं।माह में अब गर्मी में निरंतर तेजी देखने को मिलेगी।

प्रयागराज के तापमान पर डालें एक नजर

सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम 40. 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता की बात करें तो अधिकतम 47 और न्यूनतम 18 मापी गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जाने के आसार हैं।

मौसम विज्ञानी ने कहा

मौसम विज्ञानी एआर सिद्दीकी ने बताया कि अप्रैल माह में मौसम में बदलाव देखे जाएंगे। माह के आखिरी सप्ताह में एक बार फिर बादलों की वापसी हो सकती है। लू का दौर अब जारी रहेगा।

तरल पदार्थों का सेवन रहेगा लाभकारी

बाजार में इस दिनों तरल पदार्थों की भरमार है। खीरा, तरबूज, ककड़ी जैसे फल खूब पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे में इनका अधिक से अधिक सेवन बेहद फायदेमंद रहेगा। गर्मी के मौसम में ये फल शरीर को राहत पहुंचाते हैं।

chat bot
आपका साथी