Prayagraj Weather News बारिश से सुहावना हुआ मौसम, अगले कुछ दिनों तक आसमान में छाए रहेंगे बादल

Prayagraj Weather News दरअसल टाक्टे और यास चक्रवात के बाद अब मानसून भी दस्तक देने वाला है। इसलिए मौसम में लगातार बदलाव जारी है। बुधवार सुबह अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक कम है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 01:29 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 01:29 PM (IST)
Prayagraj Weather News बारिश से सुहावना हुआ मौसम, अगले कुछ दिनों तक आसमान में छाए रहेंगे बादल
प्रयागराज में मौसम का बदलता स्‍वरूप मानसून के आने की पूर्व सूचना दे रहा है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज में मानसून दस्‍तक देने वाला है। इसके पहले मौसम में लगातार बदलाव दिख रहा है। बुधवार की सुबह बूंदाबांदी के बाद मौसम खुला तो उमस बढ़ गई। कुछ घंटे बाद ही आसमान पर फिर घने बादल छाने लगे और बारिश शुरू हो गई। लगातार रुक-रुक कर आज हो रही बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है।

उमस ने लोगों को किया परेशान

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बादल। आसमान में बादल तो रहे लेकिन पिछले चार दिन से अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हो रहा है। तेज धूप होने से दिन के अलावा रात में भी लोगों को उमस से परेशानी हो रही है। बुधवार सुबह मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। फिर धूप-छांव का क्रम जारी है।

बदलता मौसम मानसून आने का दे रहा दस्‍तक

दरअसल, टाक्टे और यास चक्रवात के बाद अब मानसून भी दस्तक देने वाला है। इसलिए मौसम में लगातार बदलाव जारी है। बुधवार सुबह अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो अधिक है। बुधवार सुबह अचानक तेज हवा चलने लगी और आसमान में बादलों ने डेरा जमाया। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। थोड़ी देर हल्की बारिश भी हुई। इस बीच धूप निकलने से उमस भी बढ़ गई।

मौसम विभाग का अनुमान कि अगले छह दिनों तक बादल छाए रहेंगे

उधर, मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार है। छह जून के बाद से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही है। इससे लोगों को उमस और गर्मी की वजह से परेशानी उठानी पड़़ रही है। छिटपुट बारिश होने से कुछ देर राहत जरूर मिलती है। फिर स्थिति जस की तस हो जाती है।

मौसम विज्ञानी ने यह कहा

इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एचएन मिश्रा ने बताया कि मौसम में बदलाव से तय है कि मानसून दस्तक दे रहा है। इसलिए तापक्रम का उतार-चढ़ाव जारी है। स्थानीय वायुमंडल दाब बढऩे से तापमान में बढोतरी हुई है।

chat bot
आपका साथी