Prayagraj Weather News Update: झूमकर बरस रहे मानसूनी बादल, अभी दो दिन और होगी बारिश

Prayagraj Weather News Update दक्षिणी-पश्चिमी मानसून एक बार फिर से सक्रिय हुआ तो प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आसमान में बादलों ने डेरा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:58 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:58 AM (IST)
Prayagraj Weather News Update: झूमकर बरस रहे मानसूनी बादल, अभी दो दिन और होगी बारिश
प्रयागराज में घने बादलाें से बारिश हो रही है। अभी बारिश से दो दिन राहत मिलने वाली नहीं है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज के लोगों को इन दिनों मानसूनी बादल भिगो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से आसमान पर घने बादल छाए हैं। कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली है। यह क्रम शनिवार को भी जारी रहा। मौसम विभाग ने अभी दो दिन आसमान पर बादलों के छाए रहने व बारिश की संभावना जताई है। 

आज का जानें अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान

दक्षिणी-पश्चिमी मानसून एक बार फिर से सक्रिय हुआ तो प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आसमान में बादलों ने डेरा है। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था। 

मौसम विज्ञानियों ने कहा- यह समय खेती के लिए उपयुक्‍त है

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, खेती के लिए यह समय उपयुक्त है। खरीफ की फसल की तैयारी के लिए किसान अपना खेत तैयार कर सकते हैं। इस समय खेत तैयार करने से अच्छी पैदावार की उम्मीद होती है। उधर, ग्रामीण क्षेत्र में खेतों में धान की रोपाई की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।  

इलाहाबाद विश्‍वविद्याल के भूगोल विभाग के प्रोफेसर का मौसम पूर्वानुमान

इलाहाबाद विश्‍वविद्याल के भूगोल विभाग के प्रो. एचएन मिश्रा ने मौसम का पूर्वानुमान बताया। उन्‍होंने बताया कि इन दिनों प्रयागराज में भी मानसूनी बारिश हो रही है। अगले दो दिन बारिश और बूंदाबांदी के उन्‍होंने आसार जताए हैं। इसके बाद मानसून पश्चिमी यूपी की ओर बढ़ेगा।

chat bot
आपका साथी