Prayagraj Weather News: आसमान में बादल छाए हैं लेकिन उमस बरकरार, बारिश के हैं आसार

Prayagraj Weather News शनिवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कल का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक कम है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 03:17 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 03:17 PM (IST)
Prayagraj Weather News: आसमान में बादल छाए हैं लेकिन उमस बरकरार, बारिश के हैं आसार
उमस से परेशान लोग बारिश की उम्मीद में आसमान की ओर निहार रहे हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। पिछले एक सप्‍ताह से उमस और तपिश से लोग परेशान हैं। प्रयागराज में शुक्रवार की शाम बारिश हुई तो कुछ देर के लिए राहत मिली। हालांकि उसके बाद फिर उमस भरी गर्मी का वर्चस्‍व कायम हो गया। यही हाल शनिवार को भी रहा। आसमान में बादलों और सूर्य में लुकाछिपी तो चल रही है। इससे धूप तेज नहीं है लेकिन उमस बरकरार है।

आज का तापमान

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिनों तक बारिश की उम्मीद है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि कल का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक कम है।

किसानों को भी बारिश का इंतजार

उमस से परेशान लोग बारिश की उम्मीद में आसमान की ओर निहार रहे हैं। किसानों को भी अच्‍छी फसल के लिए बारिश का इंतजार है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मानसून समय से आने की उम्मीद थी। यह भी माना जा रहा था कि औसत से अधिक बारिश होगी। हालांकि पिछले दिनों एक के बाद एक आए चक्रवातों की वजह से देश में मानसून कमजोर पड़ा है। इसका सीधा असर किसानों की फसलों पर पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में जमीन इस कदर सूख गई मानों सूखा पड़ गया हो।

मौसम विज्ञानी ने कहा- बारिश देगी राहत

इविवि के भूगोल विभाग के प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक, अगले कुछ दिन राहत भरे होंगे। बारिश का क्रम कम से कम तीन दिनों तक चलेगा। इससे तापमान में भी कमी आएगी। उमस से अभी राहत नहीं मिलेगी। जुलाई के अंत तक यह क्रम जारी रहेगा। इस बार बारिश पिछले वर्षों की तुलना में अधिक होने की उम्मीद है। इससे फसलों को भी लाभ होगा। लेकिन, उमसभरी गर्मी के चलते बीमारियां भी पनप सकती है।

chat bot
आपका साथी