Prayagraj Weather News: रात में बारिश व दिन में गर्मी, तीन दिनों तक उमस से नहीं मिलेगी राहत

Prayagraj Weather News दोपहर में तो सूर्य की तल्‍ख किरणें लोगों को परेशान कर रही हैं। तेज धूप के कारण उमस का वर्चस्‍व भी अधिक है। आलम यह है कि कुछ दूर ही दोपहर में बाहर निकलने पर प्‍यास से गला सूख रहा है। अभी उमस से राहत नहीं मिलेगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 01:47 PM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 01:47 PM (IST)
Prayagraj Weather News: रात में बारिश व दिन में गर्मी, तीन दिनों तक उमस से नहीं मिलेगी राहत
दोपहर में तल्‍ख सूर्य की किरणें प्रयागराज के लोगों को परेशान कर रही है। उसम से लोग बेहाल हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। मौसम का हाल निराला है। रात में बादल और रिमझिम बारिश पर सुबह आसमान साफ। जी हां पिछले दो दिनों से प्रयागराज में यही नजर आ रहा है। रविवार की रात हल्‍की बारिश से उमस और बढ़ गई। पता ही नहीं लग रहा कि यह बारिश का मौसम है। उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर ध्‍यान दें तो अभी तीन दिन तक ऐसे ही उमस भरी गर्मी का असर रहेगा। उसके बाद बारिश की संभावना है।

तल्‍ख धूप उमस को बढ़ा रहा, लोग बेचैन

रविवार की दोपहर में तेज गर्मी के बाद रात आसमान में अचानक बादल छाने लगे और रिमझिम बारिश भी हुई। हालांकि उमस भरी गर्मी की मार सह रहे लोगों को राहत नहीं मिली। सोमवार की सुबह आसमान साफ नजर आया। दोपहर में तो सूर्य की तल्‍ख किरणें लोगों को परेशान कर रही हैं। तेज धूप के कारण उमस का वर्चस्‍व भी अधिक है। आलम यह है कि कुछ दूर ही दोपहर में बाहर निकलने पर प्‍यास से गला सूखने लगता है। शरीर से पसीना निकलना बंद नहीं हो रहा। कूलर और पंखों के बेअसर होने से बेचैनी भी बढ़ी।

आज का तापमान

शनिवार की तुलना में रविवार को अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस (डिसे) की गिरावट दर्ज हुई थी। वहीं रविवार की तुलना में सोमवार को अधिकतम तापमान में हल्‍की बढोतरी हुई। न्यूनतम तापमान में शनिवार की तुलना में रविवार को 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। वहीं रविवार की तुलना में सोमवार को न्‍यूनतम तापमान में भी मामूली वृद्धि हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के मुताबिक तीन-चार दिनों तक मौसम के इसी तरह रहने के आसार हैं।

chat bot
आपका साथी