Prayagraj Weather News: झमाझम बारिश शुरू हो गई है, अगले दो दिनों तक उमस से मिलेगी राहत

Prayagraj Weather News इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के प्रो. एचएन मिश्रा ने बताया कि जिस तरह मौसम बन रहा है तेज बारिश के आसार हैं। उन्‍होंने अनुमान लगाया कि अगले दो दिन बारिश का क्रम बना रहेगा। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 11:28 AM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 11:28 AM (IST)
Prayagraj Weather News: झमाझम बारिश शुरू हो गई है, अगले दो दिनों तक उमस से मिलेगी राहत
झमाझम बारिश ने उमस की मार झेल रहे प्रयागराज के लोगों को कुछ राहत दी है।

प्रयागराज, जेएनएन। संगम नगरी समेत आसपास के जिलों में पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रही थी। वहीं रविवार की सुबह मौसम बदला। प्रयागराज में अचानक छाए बादलों ने झमाझम बारिश की। इस बारिश ने उमस से कुछ राहत दी है। हालांकि मौसम विभाग ने आज बारिश की संभावना जताई थी। अब फिलहाल अनुमान है कि अगले दो दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की उम्‍मीद है।

उमस से बेहाल थे लोग

कई दिनों से मौसम में तल्‍खी बनी थी। आसमान पर बादल भी छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। सूर्य की किरणें भी तेज होने से उमस से राहत नहीं मिली। यही हाल शनिवार को भी था। हालांकि शाम को आसमान में आंशिक रूप से बादल छा गए। शनिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री का उछाल दर्ज किया गया।

जानें आज का तापमान

कल तक गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिली। मौसम विज्ञानियोंं ने एक-दो दिन में बारिश शुरू होने के आसार जताए थे। रविवार को प्रयागराज का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.8 सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं शनिवार को भी अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस कल का था, जो सामान्य से एक अधिक है।

जानें, मौसम विज्ञानी ने क्‍या कहा

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के प्रो. एचएन मिश्रा ने बताया कि जिस तरह मौसम बन रहा है, रविवार को अच्‍छी बारिश के आसार हैं। उन्‍होंने अनुमान लगाया कि अगले दो दिन बारिश का क्रम बना रहेगा। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

chat bot
आपका साथी