Prayagraj Weather News: समय से पूर्व आ रहा मानसून, मौसम विभाग ने हफ्ते भर बारिश के जताए आसार

Prayagraj Weather News मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र राय ने बताया कि केरल लक्षद्वीप दक्षिण कर्नाटक आंध्र प्रदेश सहित तामिलनाडु के कुछ हिस्सों तक मानसून पहुंच गया है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बने होने के चलतेे 12-13 जून तक जिले में भी मानसून का असर दिख सकता है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:09 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:09 AM (IST)
Prayagraj Weather News: समय से पूर्व आ रहा मानसून, मौसम विभाग ने हफ्ते भर बारिश के जताए आसार
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र से जिले में भी मानसून का असर देखने को मिल सकता है।

प्रयागराज, जेएनएन। भीषण गर्मी और उमस की मार सह रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्री-मानसून की बारिश का तो आनंद लोगों ने ले लिया है, अब मानसून की झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो इस बार समय से पहले ही मानसून के दस्‍तक देने की उम्‍मीद है। वह घड़ी शीघ्र आने भी वाली है।

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव से बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसकी वजह से पूर्वी यूपी व बिहार में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 या 13 जून से मानसून दस्तक दे सकता है। शनिवार को भी कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि दिन में उमस होगी।

आज का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस है

वैसे प्री-मानसून का असर प्रयागराज में नजर भी आ रहा है। आसमान पर बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी का खेल चल रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मानसून जल्दी आने के आसार हैं। शनिवार को भी आसमान पर बादल छाए हैं।

मौसम विशेषज्ञ बोले- प्रयागराज में मानसून का 12, 13 जून को दिखेगा असर

मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र राय ने बताया कि केरल, लक्षद्वीप, दक्षिण कर्नाटक, आंध्र प्रदेश सहित तामिलनाडु के कुछ हिस्सों तक मानसून पहुंच गया है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बने होने के चलतेे 12-13 जून तक जिले में भी मानसून का असर देखने को मिल सकता है। तभी लोगों को गर्मी से राहत भी मिलेगी। बताया कि हफ्तेभर बारिश होने के आसार हैं।

chat bot
आपका साथी