Prayagraj Weather News: बादलों ने उमस से दी राहत, आज झमाझम बारिश की है संभावना

Prayagraj Weather News आलम यह रहा कि न दिन में चैन और न ही रात में सुकून था। कूलर और पंखे की हवा तो बेअसर हो चुकी थी। अचानक मौसम के बदलने से कुछ राहत मिली है। आसमान में घने बादल अच्‍छी बारिश की संभावना भी दिखा रहे हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 09:47 AM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 09:47 AM (IST)
Prayagraj Weather News: बादलों ने उमस से दी राहत, आज झमाझम बारिश की है संभावना
मानसूनी बादल एक बार फिर प्रयागराज में छा गए हैं, हल्‍की बारिश भी शुरू हो गई है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज का मौसम एक बार फिर बदल चुका है। जी हां, गुरुवार की देर रात से आसमान में घने बादल छाए हैं। भोर में रिमझिम बारिश भी हुई। इससे उमस की मार झेल रहे शहरवासियों को राहत मिली। छाए बादलों के कारण मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को झमाझम बारिश की भी संभावना जताई है। इससे गर्मी और उमस से और राहत मिलेगी।

उमस भरी गर्मी से लोग थे परेशान

पिछले कई दिनों से मानसून की बारिश थमने के कारण उमस भरी गर्मी का वर्चस्‍व बढ़ गया था। सूर्य की तल्‍ख किरणों के कारण तापमान में भी वृद्धि हुई। पारा चढऩे से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। आलम यह रहा कि न दिन में चैन और न ही रात में सुकून था। कूलर और पंखे की हवा तो बेअसर हो चुकी थी। एसी में ही राहत थी। हालांकि अचानक मौसम के बदलने से कुछ राहत मिली है। आसमान में घने बादल अच्‍छी बारिश की संभावना भी दिखा रहे हैं। 

मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने गुरुवार को एक-दो दिन में बारिश की संभावना जताई थी। इसका असर आज सुबह से ही दिख रहा है। मौसम विज्ञानी के अनुसार बारिश होगी तो इससे कुछ राहत मिल जाएगी। मौसम में आए उतार चढ़ाव के बीच शुक्रवार को अधिकतम तापमान अधिकतम 36.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं गुरुवार को अधिकतर तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़कर 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़कर 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान बढऩे के साथ ही वातावरण में नमी 64 फीसद हो गई थी। मौसम विज्ञानी ने बताया कि शनिवार और रविवार को भी बारिश के आसार हैं।

chat bot
आपका साथी