Prayagraj Weather Update : रात भर रिमझिम तो सुबह तेज बारिश से मौसम हुआ सुहावना,आसमान छाए हैं घने बादल, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Prayagraj Weather Update आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। ऐसे में आज मौसम साफ होने की उम्‍मीद कम ही है। हालांकि बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बारिश से शहर में कई जगह जलभराव की भी समस्या हो गई है। आज भी बारिश की संभावना जताई गई है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 01:57 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 01:57 PM (IST)
Prayagraj Weather Update : रात भर रिमझिम तो सुबह तेज बारिश से मौसम हुआ सुहावना,आसमान छाए हैं घने बादल, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। ऐसे में आज मौसम साफ होने की उम्‍मीद कम ही है।

 प्रयागराज, जेएनएन। पिछले दो दिनों से हो रही रिमझिम बारिश ने उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी है। बुधवार रात में रुक-रुक रिमझिम तो झमाझम बारिश होती रही। गुरुवार सुबह भी बादलों का पूरी तरह से आसमान पर कब्‍जा रहा। सुबह लगभग एक घंटे तक शहर में झमाझम बारिश हुई।दोपहर में भी रिमरिमझ बारिश हो रही है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। ऐसे में आज मौसम साफ होने की उम्‍मीद कम ही है। हालांकि बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बारिश से शहर में कई जगह जलभराव की भी समस्या हो गई है। फिलहाल आज भी बारिश की संभावना जताई गई है।

 रिमझिम बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत

दो दिन से हो रही झमाझम बारिश से जहां उमस से राहत मिली तो वहीं धान की फसल को संजीवनी भी मिल गई। हालांकि धान की अगेती फसल को नुकसान भी हुआ है। कई स्थानों पर फसलें तेज हवा के चलते गिर गई हैं। गुरुवार सुबह एक घंटे की तेज बारिश से धान की फसलाें को काफी नुकसान है। यही नहीं बाजारों व कस्बों में जलजमाव से लोगों को दिक्कत भी हो रही है। हंडिया क्षेत्र के धनकेसरा, बिगहिया, ब्यूर, गढ़वा, बगहां, भदवां, भेलसी, गोढऱी, बरौत, छीड़ी, सियाडीह, धौरहरा में किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। धान की फसल जमीन पर गिर गई। अन्य स्थानों पर धान की फसल को लाभ हुआ। वहीं उतरांव में धान, बाजरा व तिल की खेती नष्ट हो गई। जलालपुर, खोदायपुर, बारो, एकडला, कहरा, फतूहा, मुगरसन में किसानों की फसल जमीन पर गिर गई।

chat bot
आपका साथी