Allahabad High Court : उच्च न्यायालय में अलग अलग वर्ग के अधिकारियों को मिली पदोन्नति

इलाहाबाद हाई कोर्ट में अलग-अलग वर्ग के अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। महानिबंधक आशीष गर्ग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ओमकृष्ण चौधरी उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी तीन को मुख्य न्यायधीश सचिवालय में संयुक्त निबंधक सह संयुक्त प्रधान निजी सचिव श्रेणी चार के पद पर नियुक्त किया गया है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 07:51 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 07:51 PM (IST)
Allahabad High Court : उच्च न्यायालय में अलग अलग वर्ग के अधिकारियों को मिली पदोन्नति
इलाहाबाद हाई कोर्ट में अलग-अलग वर्ग के अधिकारियों को पदोन्नति मिली है

प्रयागराज, जेएनएन। इलाहाबाद हाई कोर्ट में अलग-अलग वर्ग के अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। महानिबंधक आशीष गर्ग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार ओमकृष्ण चौधरी  उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी तीन को मुख्य न्यायधीश सचिवालय में संयुक्त निबंधक सह संयुक्त प्रधान निजी सचिव श्रेणी चार के पद पर नियुक्त किया गया है। महेंद्रनाथ  सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी दो के पद से उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी तीन और सुनील कुमार तिवारी  निजी सचिव श्रेणी एक से सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी-2 और अभिषेक मंधानी अपर निजी सचिव पद से निजी सचिव श्रेणी एक  पद पर पदोन्नत हुए हैैं।

इसी तरह निजी सचिव सेवा संवर्ग के शीलनिधी तिवारी निबंधक सह प्रमुख निजी सचिव लखनऊ को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के नि:संवर्गीय पद प्रमुख निजी सचिव (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल ने समस्त पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी