इलाहाबाद हाई कोर्ट जारी किया ने मेरठ मंडल के मुख्य वन संरक्षक नरेश कुमार जानू को अवमानना नोटिस

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मेरठ मंडल के मुख्य वन संरक्षक नरेश कुमार जानू को अवमानना का नोटिस जारी कर उन्हें आदेश का पालन करने के लिए एक और अवसर दिया है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 10:29 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 10:29 PM (IST)
इलाहाबाद हाई कोर्ट जारी किया ने मेरठ मंडल के मुख्य वन संरक्षक नरेश कुमार जानू को अवमानना नोटिस
इलाहाबाद हाई कोर्ट जारी किया ने मेरठ मंडल के मुख्य वन संरक्षक नरेश कुमार जानू को अवमानना नोटिस

प्रयागराज, जेएनएन। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मेरठ मंडल के मुख्य वन संरक्षक नरेश कुमार जानू को अवमानना का नोटिस जारी किया है। साथ ही उन्हें हाई कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए एक और अवसर दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर नरेश कुमार को अदालत में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देना होगा। अलकेश कुमार की अवमानना याचिका पर यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने दिया है।

याची के अधिवक्ता वेदकांत मिश्र का कहना था कि याची के पिता फॉरेस्ट गार्ड के पद पर थे। 2010 में सेवा काल में उनकी मृत्यु हो गई। उस समय याची सिर्फ 12 साल का था। वयस्क होने पर उसने अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने के लिए आवेदन किया। लेकिन, विभाग ने उस पर कोई निर्णय लिया तो हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई।

हाई कोर्ट ने 25 सितंबर 2019 को मुख्य संरक्षक को अनुकंपा नियुक्ति पर चार माह में निर्णय लेने का आदेश दिया था। इस आदेश के बावजूद याची के प्रत्यावेदन पर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है, इसलिए अवमानना याचिका दाखिल की गई है। हाई कोर्ट ने कहा है कि इस मामले की सुनवाई की अगली तारीख तक यदि आदेश का पालन कर दिया जाता है तो मुख्य वन संरक्षक को हाजिर नहीं होना पड़ेगा अन्यथा वह उपस्थित होकर स्पष्टीकरण दें।

chat bot
आपका साथी