Allahabad High Court : कृषि कर्मचारियों को लगने लगी कोरोना की वैक्सीन

Allahabad High Court हाई कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने की जानकारी मांगी थी। हाई कोर्ट द्वारा संज्ञान लेने से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कृषि विभाग के कर्मचारियों को वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:19 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:19 PM (IST)
Allahabad High Court : कृषि कर्मचारियों को लगने लगी कोरोना की वैक्सीन
प्रदेश के कृषि विभाग के कर्मचारियों को कोरोना की वैक्सीन लगने लगी है।

प्रयागराज,जेएनएन। प्रदेश के कृषि विभाग के कर्मचारियों को कोरोना की वैक्सीन लगने लगी है। मेरठ निवासी दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि छात्र रजत ऐरन ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में कोरोना मामले में 27 मई 2021 को लेटर पिटीशन भेजी थी। उसे हाई कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने की जानकारी मांगी थी। हाई कोर्ट द्वारा संज्ञान लेने से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कृषि विभाग के कर्मचारियों को वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है।

ऐरन के अनुसार बिजनौर व लखनऊ में वैक्सीन लगने से वंचित सभी कर्मचारियों का डाटा संकलित किया जा रहा है। वहीं, मेरठ में डाटा संकलित करके वैक्सीन लगाया जाना शुरू कर दिया गया है। अधिवक्ता विकास उपाध्याय व ऋषि श्रीवास्तव के मुताबिक एक अन्य अर्जी में कृषि कर्मचारियों की तरह ही उद्यान, मत्स्य, गन्ना, मंडी परिषद व पशुपालन विभाग के कर्मचारियों के महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उनकी सेवाओं को फ्रंटलाइन वर्कर के दायरे में लाकर प्राथमिकता पर वैक्सीन लगाने की मांग की गई है।

chat bot
आपका साथी