Prayagraj Weather Update: आप भी रहें सावधान, अगले हफ्ते फिर बढ़ेगी गलन और कोहरा भी घना होगा

Prayagraj Weather Update प्रयागराज में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

By Brijesh Kumar SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 09:54 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 09:54 AM (IST)
Prayagraj Weather Update: आप भी रहें सावधान, अगले हफ्ते फिर बढ़ेगी गलन और कोहरा भी घना होगा
इन दिनों घने कोहरे और गलन से कुछ राहत है लेकिन आगामी दिनों में मौसम फिर करवट लेगा।

प्रयागराज, जेएनएन। पिछले दो दिनों से सुबह ही धूप निकलने से ठंड का अहसास कम है। साथ ही कोहरा भी काफी कम हो गया है। हालांकि ऐसे में आपको लापरवाही कतई नहीं बरतनी चाहिए। ऐसा इसलिए कि मौसम अभी फिर बदलेगा। मौसम विभाग ने अगले हफ्ते से फिर मौसम में बदलाव होने की आशंका जताई है। फिर से कोहरा और गलन बढ़ने की उम्मीद है।

अभी कुछ दिनों तक कोहरे और ठंड का माहौल ऐसे ही बना रहेगा

जनवरी के दूसरे हफ्ते से ही हाड़ कंपानी वाली ठंड शुरू हो गई थी। पहाड़ी इलाकों से आने वाली सर्द हवाओं ने ठंड को और भी विस्तार दिया था। उधर कोहरे ने भी अपना रंग दिखना शुरू कर दिया था। कोहरा घना होने लगा था। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक कोहरे और ठंड का माहौल ऐसे ही बना रहेगा। आगामी दिनों हो कोहरे का और सघन रूप देखने को मिल सकता है।

आइए जानते हैं आज क्‍या रहेगा जनपद का तापमान

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

बोले मौसम के जानकर

समुद्र विज्ञानी व पर्यावरण के जानकार प्रो. शैलेंद्र रॉय ने बताया कि सप्ताह के आखिरी दिनों तक कोहरे का दौर जारी रहेगा। पछुआ हवाओं का कहर जारी रहेगा। रात में गलन और सुबह कोहरा देखने को मिलेगा। पहाड़ों पर हुई दोबारा बर्फबारी का असर कुछ दिनों तक छाया रहेगा।

chat bot
आपका साथी