Panchayat polls Prayagraj : मतदाता सूची में मृतकों के भी नाम, गांव वालों ने जताया गुस्सा और की शिकायत

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर अभी घोषणा नहीं हुई है मगर गांवों में चुनाव को लेकर सरगर्मियों जोरों पर चल रही हैं। उम्मीदवार वोटों की जोड़ तोड़ में लगे हैं। मतदाता सूची की गड़बडिय़ों को लेकर चर्चा हो रही है। इस बार भी खामी सामने आ रही है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 04:56 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 04:56 PM (IST)
Panchayat polls Prayagraj : मतदाता सूची में मृतकों के भी नाम, गांव वालों ने जताया गुस्सा और की शिकायत
उम्मीदवार वोटों की जोड़ तोड़ में लगे हैं। मतदाता सूची की गड़बडिय़ों को लेकर चर्चा हो रही है।

प्रयागराज, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर अभी घोषणा नहीं हुई है मगर गांवों में चुनाव को लेकर सरगर्मियों जोरों पर चल रही हैं। उम्मीदवार वोटों की जोड़ तोड़ में लगे हैं। मतदाता सूची की गड़बडिय़ों को लेकर चर्चा हो रही है। इस बार भी चुनाव से पहले कई गड़बड़ी सामने आ रही है। कमालापुर ग्राम सभा की मतदाता सूची में ऐसे लोगों के भी नाम हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है। बीएलओ की इस लापरवाही से गांव के लोगों में नाराजगी है। इस बात की शिकायत भी की जा चुकी है मगर तब भी गड़बड़ी अब तक बनी हुई है। 

एक दर्जन से ज्यादा लोगों के हैं नाम 

श्रृंगवेरपुर ब्लॉक के कमालापुर ग्राम सभा की मतदाता सूची में विलोपन, नाम जोडऩे और हटने के साथ पुन: निरीक्षण किए जाने के लिए बूथों पर जिम्मेदारों की तैनाती की गई थी। परंतु मतदाता सूची में दर्जन भर मृतक महिला और पुरुष मतदाताओं का नाम अभी भी मौजूद हैं। मतदाता सूची की गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। सूची में मृत मतदाताओं के शामिल नाम पर आपत्ति जताते हुए सूची से इस तरह के नाम हटाए जाने पर लोगों ने शिकायत की है।

एसडीएम ने कहा, हटाए जाएंगे नाम

एसडीएम सोरांव अनिल चतुर्वेदी ने बताया कि मृतकों का नाम हटाने के लिए ग्रामीणों को आपत्ति लगानी चाहिए थी। मतदाता सूची पर अभी भी काम हो रहा है। गांव वालों से शिकायत मिलते ही मतदाता सूची से मृतकों का नाम विलोपित कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अब भी जो छूटे हुए मतदाता हैैं वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैैं। खासतौर पर वो जिनकी उम्र एक जनवरी को 18 वर्ष हुई है। ऐसे मतदाता जिनका मतदाता सूची में नाम नहीं है, वे तहसील मुख्यालय में संपर्क कर सकते हैैं। यह कार्य जल्दी ही करा लिया जाए।

chat bot
आपका साथी