Advocate Idris Murder Case: प्रयागराज के इस हत्‍याकांड के आरोपित को शरण देने वालों पर कसेगा शिकंजा

Advocate Idris Murder Case आतिशान अधिवक्ता की हत्या के बाद यहां से दिल्ली चला गया था। वहां उसने किसी करीबी के यहां शरण ली थी। कुछ समय बाद वापस यहां लौटा लेकिन गिरफ्तारी के डर से घर नहीं आया। वह अपने कुछ खास करीबियों के घर पर रहता था।

By Brijesh Kumar SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 12:04 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 12:04 PM (IST)
Advocate Idris Murder Case: प्रयागराज के इस हत्‍याकांड के आरोपित को शरण देने वालों पर कसेगा शिकंजा
अधिवक्‍ता इदरीश की हत्‍या के आरोपित को शरण देने वालों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज शहर में करेली थाना क्षेत्र के गौसनगर इलाके में 14 माह पहले हुई अधिवक्ता इदरीश की हत्या के मामले में मंगलवार को एक और आरोपित कोगिरफ्तार हुआ। उसे शरण देने वालों का पुलिस पता लगा रही है। 14 माह तक आरोपित आतिशान पुत्र कब्बू निवासी कसारी-मसारी ने कहां-कहां शरण ली थी, इस बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस ऐसे लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।  

करीबियों के यहां ठहरने का मिल रहा सुराग

आतिशान पुत्र कब्बू निवासी कसारी-मसारी अधिवक्ता की हत्या के बाद यहां से बाहर भाग निकला था। पूछताछ में पता चला कि वह दिल्ली चला गया था। वहां उसने किसी करीबी के यहां शरण ली थी। कुछ समय बाद वापस यहां लौटा, लेकिन गिरफ्तारी के डर से घर नहीं आया। वह अपने कुछ खास करीबियों के घर पर रहता था। चोरी-छिपे अपने स्वजनों से भी बातचीत करता था। अपने घरवालों को भी वह नहीं बताता था कि वह कहां है।

सनसनीखेज हत्याकांड को कैसे दिया गया था अंजाम

बारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेहुड़ा गांव निवासी इदरीश जिला कचहरी में अधिवक्ता थे। वह बालू व्यवसाय से भी जुड़े हुए थे। उन्होंने करेली के गौसनगर में मकान बनवा रखा था और यहीं परिवार के साथ रहते थे। 30 अक्टूबर 2019 की देर रात करीब साढ़े तीन बजे वह कहीं से बाइक से घर लौटे थे। घर के बाहर पहुंचे और बाइक बंद भी नहीं की कि उनकी नजर दरवाजे पर पड़ी। उसमें लगा ताला टूटा था। वह कुछ समझ पाते इससे पहले घर से बाहर निकले बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। 

पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का राजफाश किया था

21 नवंबर 2019 को क्राइम ब्रांच और करेली पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर अधिवक्ता इदरीश हत्याकांड का राजफाश किया था। बदमाशों ने बताया कि वह मकान में लूटपाट करने आए थे। इदरीश के पहुंचने पर वे भागने लगे, जिस पर इदरीश ने उनको पकड़ लिया था। जिस पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी के बाद आतिशान का नाम सामने आया था।

chat bot
आपका साथी