भाजपा महानगर किसान मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्षों की घोषणा, जानें किसे मिली क्‍या जिम्‍मेदारी

भाजपा महानगर किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्षों में वेणीमाधव मंडल से सचिन मिश्रा भारद्वाज से संदीप यादव विश्वविद्यालय से संजय कुमार सिविल लाइन से अमित सिंह शिवकुटी से मयंक तिवारी नैनी से नीरज शर्मा कीडगंज से अजय त्रिपाठी मुट्ठीगंज से शारदा ओझा समेत अन्‍य हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 09:16 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 05:47 PM (IST)
भाजपा महानगर किसान मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्षों की घोषणा, जानें किसे मिली क्‍या जिम्‍मेदारी
भाजपा प्रयागराज महानगर किसान मोर्चा के मंडल अध्‍यक्षों को जिम्‍मेदारी सौंपी गई।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। भाजपा किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह पटेल ने महानगर के सभी मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि सभी मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति उनके कार्यों को देखते हुए महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की संस्तुति पर की गई है। घोषित किए गए नवनियुक्त मोर्चा के मंडल अध्यक्षों को कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, रमेश पासी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, सचिन जायसवाल, सुभाष वैश्य आदि ने बधाई दी है।

इन्‍हें मिली मंडल अध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी

मंडल अध्यक्षों में वेणीमाधव मंडल से सचिन मिश्रा, भारद्वाज से संदीप यादव, विश्वविद्यालय से संजय कुमार, सिविल लाइन से अमित सिंह, शिवकुटी से मयंक तिवारी, नैनी से नीरज शर्मा, कीडगंज से अजय त्रिपाठी, मुट्ठीगंज से शारदा ओझा को पद की जिम्‍मेदारी दी गई। इसी क्रम में मीरापुर से नीरज निषाद, चौक से विशाल पाठक, खुल्दाबाद से अभिषेक श्रीवास्तव, राजरूपपुर से अरुण पाल, प्रीतम नगर से गौरव सिंह, सदर गंगा पट्टी से राजू सिंह पटेल, सदर यमुना पट्टी से जन्मेजय पाल को जिम्मेदारी दी गई है।

युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का स्वागत

पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी के निवास पर उनकी पुत्रवधू प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा कविता त्रिपाठी ने युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत माला पहना कर किया। महानगर अध्यक्ष पप्पू पांडेय को भी पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। सभी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने की अपील की गई। इस दौरान नीरज तिवारी, आकाश गुप्ता, यश कौशल, शशांक शेखर सिंह, विक्रांत शुक्ला, दीप द्विवेदी, पवन मिश्रा, अरुण दुबे, वैभव श्रीवास्तव, हिमांशु दुबे, शशि शुक्ला आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी