कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती संबंधी दी सलाह, मृदा परीक्षण का भी दिया टिप्‍स Prayagraj News

जिला कृषि रक्षा अधिकारी इंद्रजीत यादव ने बताया कि मिट्टी में अंधाधुंध रसायनों के प्रयोग से मृदा की संरचना खराब व जहरीली हो जाती है। उसको सुधारने के लिए मिट्टी की जांच करा कर संतुलित उर्वरक का इस्तेमाल करना चाहिए।

By Brijesh Kumar SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 11:20 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 11:20 AM (IST)
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती संबंधी दी सलाह, मृदा परीक्षण का भी दिया टिप्‍स Prayagraj News
अच्‍छी खेती के लिए प्रयागराज के किसानों को कृषि वैज्ञानिकों ने सलाह दी है।

प्रयागराज, जेएनएन। नेशनल मिशन फॉर सस्टेनेवल एग्रीकल्चर योजना के अंतर्गत विकास खंड हंडिया और धनूपुर के चयनित मॉडल गांवों में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें नैनी सुआट्स से आए कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुबोध यादव ने किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरक का इस्तेमाल करने की जानकारी दी। 

ऐसा करने से अगली फसल का भी उत्पादन अच्छा नहीं होगा

जिला कृषि रक्षा अधिकारी इंद्रजीत यादव ने बताया कि मिट्टी में अंधाधुंध रसायनों के प्रयोग से मृदा की संरचना खराब व जहरीली हो जाती है। उसको सुधारने के लिए मिट्टी की जांच करा कर संतुलित उर्वरक का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसे में खेत से उत्पादित फसल शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं होंगे। साथ ही अगली फसल का भी उत्पादन अच्छा होगा। 

जैविक खेती की दी जानकारी

इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुबोध ने किसानों को जैविक खेती करने की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देशभर के किसान जैविक खेती कर फसल का अच्छा उत्पादन कर रहे हैं। साथ ही मिट्टी की सेहत भी बरकरार रख रहे हैं। कृषि विभाग की ओर से जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जैविक खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी इंद्रजीत यादव ने बताया कि किसानों को लेकर विभाग की ओर से कई योजनाएं संचालित हो रही हैं। किसान इसका फायदा उठा सकते हैं। 

सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे किसानों से टीम कर रही बातचीत

केंद्र पोषित फसल विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के सत्यापन के लिए गन्ना विकास निदेशालय के निदेशक डॉ. मान सिंह इन दिनों प्रयागराज पहुंचे हैं। उनके नेतृत्व में टीम जिले के ब्लॉकों का निरीक्षण कर लाभार्थी किसानों से बातचीत कर रही है।

chat bot
आपका साथी