खेतों में काम करने के बाद बाथरूम गया था प्रयागराज का टेंट कारोबारी, करंट से मौत होने पर छाया मातम

बबलू (35) टेंट हाउस का व्यवसाय करते थे। सोमवार को वह तकरीबन 12 बजे घर के पीछे बने बाथरूम में नहाने गए थे। जब वह दो घंटे बाद भी बाथरूम से बाहर नहीं आए। गांव का एक युवक बबलू से मिलने आया तो परिवार के लोग खोजबीन करने लगे।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 07:08 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 07:08 PM (IST)
खेतों में काम करने के बाद बाथरूम गया था प्रयागराज का टेंट कारोबारी, करंट से मौत होने पर छाया मातम
अस्पताल ले जाने पर जब मृत बताया गया तो परिवार में गम छा गया।

प्रयागराज, जेएनएन। जनपद के गंगापार में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भरौटी गांव में रहने वाले टेंट व्यापारी बबलू पटेल की मंगलवार को बाथरूम में नहाते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। काफी देर बाद जब एक युवक उन्हें बुलाने के लिए गया तो बाथरूम में बेसुध देख चीखने लगा। तब परिवार के लोग वहां जुटे। अस्पताल ले जाने पर जब मृत बताया गया तो परिवार में गम छा गया। देर शाम तक गांव के लोग और करीबी घर पर जुटे रहे।

हैंगर में उतर आया था करंट  

भरौटी गांव निवासी सालिकराम पटेल  इफको फूलपुर इकाई में कर्मचारी रहे हैं। उनके तीन पुत्रों में मझला पुत्र बबलू (35) घर पर ही रहकर टेंट हाउस का व्यवसाय करते थे। सोमवार सुबह खेतों में काम करने के बाद वह तकरीबन 12 बजे घर के पीछे बने बाथरूम में नहाने गए थे। जब वह दो घंटे बाद भी बाथरूम से बाहर नहीं आए। इसी बीच करीब दो बजे गांव का एक युवक बबलू से मिलने आया तो परिवार के लोग खोजबीन करने लगे। बाथरूम में जाने पर बबलू को हैंगर से चिपका और मृत देख परिवार के लोग सन्न रह गए। दरअसल लोहे के उस हैंगर में करंट था। बिजली कनेक्शन काटने के बाद ग्रामीणों की मदद से बबलू को फूलपुर स्थित निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक बबलू पटेल के चार बच्चे हैं। उनकी पत्नी सुमन पटेल का रो रो कर बुरा हाल हो गया। अचानक इस अनहोनी से परिवार के साथ ही गांव के लोग भी दुखी और स्तब्ध हैं। 

chat bot
आपका साथी