राष्ट्रीय बैठक के बाद ​​​​​गंगा के निर्मलीकरण का प्रण लेकर प्रयागराज से विदा हुए गंगा सेवक

बिहार विधान परिषद सदस्य तथा गंगा समग्र के उत्तर बिहार प्रांत संयोजक सर्वेश कुमार भी गंगा समग्र की राष्ट्रीय बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जो योजना यहां बनाई गई है उसके अनुसार अपने प्रांत व गांव में कार्य करेंगे। लोगों को साथ लाने के लिए जागरूकता जरूरी है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 03:51 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 03:51 PM (IST)
राष्ट्रीय बैठक के बाद ​​​​​गंगा के निर्मलीकरण का प्रण लेकर प्रयागराज से विदा हुए गंगा सेवक
बिहार प्रांत संयोजक शंभू नाथ पांडेय ने कहा कि मां गंगा से आशीष लेकर हम अपने प्रांत लौट रहे हैं

प्रयागराज, जेएनएन। गंगा समग्र की राष्ट्रीय बैठक के बाद गंगा दशहरा पर झूंसी स्थित गंगा धाम में समवेत स्वर में 'देवि सुरेश्वरि भगवति गंगे के गायन तथा षोडशोपचार विधि से मंत्रों के बीच मां गंगा का पूजन व आरती हुई। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल, डा. वीरेंद्र जायसवाल, केंद्रीय मार्गदर्शक रामाशीष, प्रांत संगठन मंत्री अंबरीश भी शामिल हुए। बिहार और झारखंड क्षेत्र प्रमुख रमाशंकर सिन्हा, दक्षिण बिहार प्रांत संयोजक शंभू नाथ पांडेय ने कहा कि मां गंगा से आशीष लेकर अब हम अपने प्रांत लौट रहे हैं। पूरे मनोयोग से गंगा के निर्मलीकरण के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र संयोजक चिंतामणि सिंह, लखनऊ से आए बृजेंद्र, प्रांत संयोजक राकेश, प्रांत प्रचार प्रमुख डा. मुरारजी त्रिपाठी, धर्म जागरण प्रमुख संजय, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य भोलेंद्र, कार्यालय प्रमुख राजेश आदि मौजूद रहे।

सिर्फ गंगा ही नहीं समाज के निर्मलीकरण का संकल्प लेकर प्रयागराज से जा रहे हैं। जैविक खेती, जल संरक्षण, पौधारोपण अभियान को तेज कराएंगे। इन सभी कार्यों में आम जनमानस को भी जोड़ेंगे।

- सुधीर पांडेय, सह प्रांत संयोजक, गोरक्ष प्रांत

सनातन परंपरा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है। दिनभर के मंथन में स्पष्ट हुआ कि 60 और 70 के दशक की तुलना में लोगों की आस्था का क्षरण हुआ। जब तक आस्था नहीं बढ़ेगी नदियों का उद्धार संभव नहीं।

-रमाशंकर सिन्हा, क्षेत्र प्रमुख, उत्तरपूर्व क्षेत्र

दिल्ली में एसटीपी की निगरानी करने के लिए टोली बनाकर अपशिष्ट पदार्थों को यमुना में छोडऩे पर पाबंदी लगाने का अभियान चलाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने गंगा और यमुना में जितना पानी छोडऩे के लिए कहा है वह पानी नहीं छोड़ा जा रहा है इसके लिए एक अलग से विधि प्रकोष्ठ का निर्माण कर न्यायालय में अवमानना याचिका दाखिल करेंगे।

- ललित, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गंगा समग्र

समितियों का गठन कर लोगों को जागरूक करेंगे

बिहार विधान परिषद सदस्य तथा गंगा समग्र के उत्तर बिहार प्रांत संयोजक सर्वेश कुमार भी गंगा समग्र की राष्ट्रीय बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जो योजना यहां बनाई गई है, उसके अनुसार अपने प्रांत व गांव में कार्य करेंगे। लोगों को साथ लाने के लिए जन जागरूकता बहुत जरूरी है। रविवार को प्रात: काल मैने गंगा स्नान किया और मां का आशीष लिया। लौटकर बिहार प्रांत में गंगा समग्र के 15 आयामों को त्वरित गति से क्रियान्वित करूंगा। पौधा रोपण, पालीथिन के प्रयोग को हतोत्साहित करने, जैविक खेती को बढ़ाने, तालाबों के निर्माण और संरक्षण, रासायनिक खादों के प्रयोग को भी रोकने का लक्ष्य रखा है।

chat bot
आपका साथी