नशे में घर आकर लड़के ने शुरू किया झगड़ा तो पिता ने फरसे से काटकर मार डाला, प्रयागराज की घटना

गांव वालों से बातचीत में पता चला कि शनिवार रात भी शशिकांत शराब पीकर आया तो नशे में उल्टी सीधी हरकतें करने लगा। इसके बाद झगड़ा होने लगा तो तैश में आकर लालाराम ने फरसे से हमला कर शशिकांत के दोनों हाथ और गर्दन पर हमला कर दिया।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 10:18 AM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 10:18 AM (IST)
नशे में घर आकर लड़के ने शुरू किया झगड़ा तो पिता ने फरसे से काटकर मार डाला, प्रयागराज की घटना
शनिवार रात एक शख्स ने अपने शराबी बेटे की गला काट कर हत्या कर दी।

प्रयागराज, जेएनएन। जनपद के घूरपुर इलाके में बिरवल गांव में शनिवार रात एक शख्स ने अपने शराबी बेटे की गला काट कर हत्या कर दी। खबर मिली तो पुलिस वहां पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर कत्ल में इस्तेमाल फरसा भी बरामद कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

पहले भी एक बेटे की संदिग्ध मौत में उठी थी अंगुली

बिरवल गांव में रहने वाले लालाराम पांडे के चार बेटे एक बेटी थे। बेटी की शादी हो चुकी है। दो बेटे रमाकांत पांडेय व उमाकांत पांडेय की शादी हो चुकी है। दोनों बेटे बहुएं बाहर गुजरात में रहते हैं। एक पुत्र ने दिसंबर 2010 में गांव के बाहर बाग में फांसी लगा ली थी, और इसके लिए  भी लालाराम को ही गांव वाले दोषी ठहराते रहे हैं कि उसकी हरकतों और प्रताड़ना की वजह से ही लड़के ने जान दे दी थी।  यह भी शक जताया जाता रहा है कि बाप ने ही उसे मारने के बाद फंदे से लटका दिया था। ताजी घटना शनिवार देर रात की है।

रात में आकर शुरू किया झगड़ा तो पिता ने कर दिया हमला

लालाराम का यहां गांव में रहने वाला दूसरा पुत्र 26 वर्षीय शशिकांत पांडेय अविवाहित था। बताया गया कि वह शराब का लती था। रोज ही शराब पीकर नशे में घर आता और इसके बाद पिता-पुत्र के बीच कहासुनी और मारपीट की भी नौबत आ जाती थी। गांव वालों से बातचीत में पता चला कि शनिवार रात भी शशिकांत शराब पीकर आया तो नशे में उल्टी सीधी हरकतें करने लगा। इसके बाद झगड़ा होने लगा तो तैश में आकर लालाराम ने फरसे से हमला कर शशिकांत के दोनों हाथ और गर्दन पर हमला कर दिया। हल्ला मचा तो भीड़ लगी और घूरपुर थाने की पुलिस पहुंची।  पुलिस ने लालाराम को गिरफ्तार कर कत्ल में प्रयुक्त फरसा जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष घूरपुर भुनेश्वर चौबे ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर पूरी घटना की जांच की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी