Magh Mela का प्रमुख स्नान Mauni Amavasya 24 जनवरी को Prayagraj News

मौनी अमावस्‍या के लिए सभी विभाग के उच्चाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। तीन दिन में सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश हैं। लोगों को सुविधाएं देने की कवायद है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 11:12 AM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 08:10 AM (IST)
Magh Mela का प्रमुख स्नान Mauni Amavasya 24 जनवरी को Prayagraj News
Magh Mela का प्रमुख स्नान Mauni Amavasya 24 जनवरी को Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। माघ मेला में अब सबसे बड़े और तीसरे प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर प्रशासन की नजर है। 24 जनवरी को होने वाले इस स्नान पर्व की तैयारियां तेज हो गई हैैं। मेले में जो कार्य अभी शेष थे, उन्हें अब युद्ध स्तर पर पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैैं। सभी विभाग के उच्चाधिकारियों को इसके लिए चेतावनी भी दी गई है। कहा गया है कि दो दिन के अंदर मौनी अमावस्या स्नान पर्व की सभी तैयारियां पूरी नहीं हुईं तो अब कार्रवाई भी की जाएगी।

मौनी अमावस्या पर दो करोड़ श्रद्धालुओं के आने का प्रशासन ने लगाया अनुमान

माघ मेला का तीसरा स्नान पर्व मौनी अमावस्या 24 जनवरी को है। मेला प्रशासन ने इस स्नान पर्व पर दो करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के संगम की रेती पर आने का अनुमान लगाया है। इसी अनुमान को लेकर ही तैयारियां भी कराई जा रही हैैं। खासतौर पर इन श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं के इंतजाम पर विशेष जोर दिया जा रहा है। स्नान घाटों को बढ़ाने का कार्य तेज कर दिया गया है। सेक्टर तीन, चार और पांच में पांच अतिरिक्त स्नान घाट बनाए जा रहे हैैं। स्नान घाटों के निर्माण के लिए 50 से ज्यादा ट्रैक्टर और जेसीबी लगाई गई हैैं। इसके अलावा 400 से ज्यादा श्रमिक भी लगाए गए हैैं।

खास बातें

- 24 जनवरी को है माघ मेला का तीसरा स्नान पर्व मौनी अमावस्या

- 02 करोड़ के लगभग श्रद्धालुओं के अमावस्या पर आने का है अनुमान

- 05 स्नान घाट और बनाए जा रहे, अब हो जाएंगे 21 स्नान घाट

- 01 हजार अतिरिक्त पुलिस बल की होगी तैनाती, कुल छह हजार होंगे

प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे

संगम के सरकुलेटिंग एरिया के स्नान घाटों को दुरुस्त कराया जा रहा है। पांटून पुलों से लेकर चकर्ड प्लेट की सड़कों को दुरुस्त रखने को कहा गया है। विद्युत व्यवस्था भी बेहतर रखने के निर्देश दिए गए हैैं। जल निगम और स्वास्थ्य विभाग को जलापूर्ति तथा शौचालयों की व्यवस्था बेहतर करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैैं। संगम के सरकुलेटिंग एरिया, पांटून पुलों के साथ ही प्रमुख चौराहों और माघ मेला के इंट्री प्वाइंटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैैं। सुरक्षा को लेकर एक हजार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। अब तक पुलिस, पीएसी, अद्र्धसैनिक बल, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, होमगार्ड, पीआरडी के लगभग पांच हजार जवान तैनात किए गए हैैं। इसके साथ ही मेले में साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

बोले मेलाधिकारी

मेलाधिकारी रजनीश कुमार मिश्र कहते हैं कि मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारियां दो दिन में पूरी कर ली जाएंगी। मेले में श्रद्धालुओं के आने के अनुमान के अनुसार सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैैं।

chat bot
आपका साथी