तहसील में चली गोली चलाने वाला पुलिस की पकड़ से दूर, फायरिंग में बाल-बाल बचे थे कानूनगो

प्रयागराज की बारा तहसील में अधेड़ द्वारा की गई फायरिंग में कानूनगो और कर्मचारी बाल-ाल बच गए। भाग रहे आरोपित और उसके परिचितों को तहसील कर्मचारियों ने दौड़ाया। अधेड़ को पकड़ लिया लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर वह उनसे खुद को छुड़ाकर फरार हो गया था। वह अभी फरार है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 07:41 AM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 07:41 AM (IST)
तहसील में चली गोली चलाने वाला पुलिस की पकड़ से दूर, फायरिंग में बाल-बाल बचे थे कानूनगो
बारा तहसील में फायरिंग करने वाले आरोपित को अभी पुलिस नहीं पकड़ सकी है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रयागराज जिले के बारा तहसील स्थित रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में बुधवार की अपराह्न रायफल से फायरिंग करने वाला व्‍यक्ति अभी फरार है। उसे पुलिस नहीं पकड़ सकी है। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। इस फायरिंग में कानूनगो व कर्मचारी बाल-बाल बचे थे। कर्मचारियों ने भाग रहे अधेड़ को पकड़ लिया था लेकिन वह रायफल व बाइक छोड़कर भाग निकला। अज्ञात के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। इस घटना से कर्मचारियों में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

कानूनगो से खतौनी मांग रहा था

बताया जाता है कि करीब तीन बजे रजिस्ट्रार कानूनगो के कार्यालय में एक अधेड़ लाइसेंसी रायफल लेकर पहुंचा। वह कानूनगो से अपनी खतौनी मांग रहा था। इसी दौरान वहां उसके कुछ परिचिति युवक आ गए और देखने के लिए रायफल मांगी। युवक काफी देर तक रायफल में कुछ करते रहे और फिर वापस अधेड़ को थमा दिया। जैसे ही अधेड़ ने रायफल पकड़ी, उसमें से गोली चल गई। फायरिंग की आवाज सुन लोग घबरा गए तो अधेड़ और उसके परिचित वहां से भागने लगे। यह देख तहसील कर्मचारियों ने दौड़ाकर अधेड़ को पकड़ लिया, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर वह उनसे खुद को छुड़ाकर फरार हो गया था।

रायफल व बाइक छोड़ फरार

भागने के दौरान अधेड़ की रायफल व बाइक तहसील मुख्यालय में ही छूट गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करते हुए रायफल व बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, गोली लगने से बाल-बाल बचे कानूनगो अनिल कुमार गुप्ता ने मामले की जाकनारी एसडीएम बारा को दी। फिर एसडीएम सौम्या गुरुरानी की संस्तुति पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

इंस्‍पेक्‍टर बारा ने यह कहा

इंस्पेक्टर बारा टीका राम का कहना है कि रायफल के आधार पर उसके लाइसेंस धारक का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उसका शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त करवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी