सिविल लाइंस में हादसा, दो की मौत

जागरण संवाददाता प्रयागराज सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हाईकोर्ट फ्लाई ओवर पर शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर हो गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मृतकों के स्वजनों को सूचना दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Jan 2021 01:32 AM (IST) Updated:Sat, 02 Jan 2021 01:32 AM (IST)
सिविल लाइंस में हादसा, दो की मौत
सिविल लाइंस में हादसा, दो की मौत

जागरण संवाददाता, प्रयागराज : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हाईकोर्ट फ्लाई ओवर पर शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर हो गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मृतकों के स्वजनों को सूचना दी।

हाईकोर्ट फ्लाई ओवर पर शुक्रवार देर रात दुर्घटना की जानकारी मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। वहां सड़क पर दो युवकों की लाश पड़ी थी। दोनों किसी वाहन की चपेट में आए थे। पुलिस ने तलाशी ली तो कुछ कागजात मिले। जिसके आधार पर उनकी पहचान अजीत यादव पुत्र रामविलास व अनिकेत उर्फ अंकित यादव पुत्र राजू निवासी यादवपुर गांव थाना धूमनगंज के रूप में हुई। पुलिस ने उनके स्वजनों को सूचना दी तो कुछ देर बाद वे मौके पर पहुंचे। बताया कि दोनों बाइक से सिविल लाइंस आए थे। यहां से घर लौट रहे थे। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

सड़क हादसे में युवक घायल

थरवई थाना क्षेत्र के बिगहिया बाजार में गुरुवार की रात बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। करनाईपुर बहरिया निवासी नरेश कुमार का पुत्र विजय कुमार भारतीया 30 गुरुवार की रात बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बिगहिया बाजार के निकट अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी के कर्मियों ने उसे उपचार के लिए अस्तपाल भेजवाया।

दूसरी ओर नैनी में बैरहना निवासी राधे श्याम यादव 30 पुत्र राम बरन यादव जागरण पार्टी में काम करता था। गुरुवार की रात वह कही से लौट रहा था। काटन मिल तिराहे पर देर रात विक्रम ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

chat bot
आपका साथी