Accident in Prayagraj : बाइक पर घर जा रहे युवक की गाय से टकराकर गई जान

Accident in Prayagraj तेज रफ्तार में बाइक गाय से टकरा गई। दोनों सड़क पर गिर गए। दिनेश को गंभीर चोटें पहुंची। आनन फानन में लोगों ने गंभीर रूप से घाय दिनेश को जारी के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया लेकिन वह शहर रेफर किया गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 05:51 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:51 PM (IST)
Accident in Prayagraj : बाइक पर घर जा रहे युवक की गाय से टकराकर गई जान
हालत नाजुक देखते हुए घायल दिनेश को एसआरएन अस्ताल रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

प्रयागराज, जेएनएन। शहर से बारा इलाके में अपने घर लौट रहे युवक को जारी गांव के पास गाय से टक्कर होने पर गहरी चोट पहुंची और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी सांस थम गई। इस अनहोनी से परिवार में कोहराम मच गया है। आसपास के लोग भी गम में डूबे हैं।

शहर से लौटते वक्त अनहोनी

बारा इलाके में डिहवा गांव निवासी दिनेश कुमार जायसवाल पुत्र मोहन लाल जायसवाल रविवार रात करीब 10 बजे अपने मित्र दिलीप जायसवाल निवासी कटरा, जारी के साथ प्रयागराज शहर से अपने जा रहा था। जारी गाँव के सामने बाइक के सामने अचानक एक गाय आ गई। तेज रफ्तार में बाइक गाय से टकरा गई। दोनों सड़क पर गिर गए। दिनेश को गंभीर चोटें पहुंची। आनन फानन में लोगों ने गंभीर रूप से घाय दिनेश को जारी के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा

वहां से हालत नाजुक देखते हुए घायल दिनेश को शहर में एसआरएन अस्ताल रेफर कर दिया गया मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह दुखद खबर घर पहुंची तो दिनेश की पत्नी उषा, बेटी 12 वर्षीय रोशनी औऱ बेटे सुमित समेत परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। आसपास के लोग भी जुट गए। दिनेश ने जारी में दुकान खोल रखी थी। दुकान के जरिए वह परिवार का गुजारा कर रहा था। अब दिनेेश के निधन से परिवार के सामने बड़ी मुसीबत आ गई है।

chat bot
आपका साथी