Accident in Kaushambi: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पानी भरे गड्ढे में गिरी, फतेहपुर के 12 लोग घायल

Accident in Kaushambi फतेहपुर जनपद के दीपू बेटी का मुंडन कराने चित्रकूट जा रहे थे। परिवार के करीब 25 लोग एक पिकअप वाहन में सवार थे। महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता नहर पुलिया पर रात करीब एक बजे पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। 12 जख्‍मी हुए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 09:47 AM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 09:47 AM (IST)
Accident in Kaushambi: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पानी भरे गड्ढे में गिरी, फतेहपुर के 12 लोग घायल
कौशांबी के महेेवाघाट में हादसे के बाद पिकअप सवार फतेहपुर के लोग।

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी के कौशांबी जनपद में मंगलवार की रात महेवाघाट थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरी तेज़ रफ़्तार पिकअप वाहन रात करीब एक बजे अचानक अनियंत्रित हो नहर की पुलिया से टकरा कर पानी भरे खाई में गिर गई। वाहन में 25 लोग सवार थे। इनमें से 12 घायल हुए हैं। घायलों में पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को ज़िला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

बेटी का मुंडन कराने परिवार जा रहा था चित्रकूट

फतेहपुर जनपद के असोथर निवासी दीपू अपनी बेटी ननकी का मुंडन कराने के लिए चित्रकूट जा रहे थे। परिवार के करीब 25 लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर जा रहे थे। महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता नहर पुलिया पर रात करीब एक बजे पिकअप वाहन पहुंचा। इसी दौरान तेज़ रफ़्तार पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया। पिकअप पुलिया से टकराते हुए आगे जा कर पानी से भरी खाई में पलट गई।

सभी घायलाें को जिला अस्‍पताल में कराया गया है भर्ती

हादसे के बाद पिकअप सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर राहगरों ने पुलिस को सूचना दी। तब तक आस पास रहने वाले ग्रामीण भी पहुंचे। इसी बीच पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से पिकअप में सवार लोगों को बाहर निकाला। 25 में से महिलाओं और बच्‍चों समेत 12 लोग जख्‍मी थे। इनमें पांच लोगों की हालत गंभीर थी।  महेवाघाट पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को ज़िला चिकित्सालय में भर्ती कराया। एमरजेंसी में मौजूद डाक्‍टर रंजीत लहरी ने बताया कि 12 लोगों को चोटे आई है, जिसमें पांच को गंभीर चोट है। बाक़ी को मामूली चोट है। सभी का इलाज़ चल रहा हैं।

नहर में पलटता वाहन तो बड़ा हादसा हो सकता था

पिकअप में सवार लोगों का कहना था कि वाहन का चालक नशे में धुत था। नहर पुलिया पर उसका वाहन पर से नियंत्रण हट गया और दुर्घटना हुई। लोगों ने बताया कि ग़नीमत थी कि पिकअप नहर में नहीं पलटी वरना बडा हादसा हो सकता था।

chat bot
आपका साथी