दस्यु हनुमान का भाई अभिमन्यु व उसका साथी प्रयागराज में गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

वर्ष 1994 में प्रयागराज जिले में मुठभेड़ में दस्यु हनुमान को पुलिस ने ढेर कर दिया था। दस्यु हनुमान का भाई अभिमन्यु भी अपराध की दुनिया में है। वह व उसका साथी पकड़ा गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 02:05 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 04:47 PM (IST)
दस्यु हनुमान का भाई अभिमन्यु व उसका साथी प्रयागराज में गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद
दस्यु हनुमान का भाई अभिमन्यु व उसका साथी प्रयागराज में गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

प्रयागराज, जेएनएन। दस्यु हनुमान के छोटे भाई अभिमन्यु सिंह पटेल और उसके साथी भानुप्रताप सिंह शुक्रवार की देर रात शंकरगढ़ के जूही गांव से पकड़ लिया गया। चित्रकूट जनपद के मऊ थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह प्रयागराज के नारीबारी का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि अभिमन्यु के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। अभिमन्यु गांव का प्रधान भी रह चुका है। दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध मऊ थाने में आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।

दस्यु हनुमान प्रयागराज में पुलिस मुठभेड में मारा गया था

वर्ष 1994 में प्रयागराज जिले के बारा तहसील क्षेत्र में मुठभेड़ में दस्यु हनुमान को पुलिस ने ढेर कर दिया था। दस्यु हनुमान का भाई अभिमन्यु भी अपराध की दुनिया में है। उस पर मऊ थाने में केस दर्ज हैं। उसका सुराग लगाते हुए मऊ थाने की पुलिस नारीबारी पुलिस चौकी पुलिस के सहयोग से शुक्रवार की रात में अवैध असलहा के साथ पकड़ा।

अभिमन्‍यु व भानु प्रताप को चित्रकूट की मऊ पुलिस ने पकड़ा

चित्रकूट पुलिस के अनुसार अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सुभाष चंद्र चौरसिया प्रभारी निरीक्षक थाना मऊ के साथ उप निरीक्षक धनंजय राय तथा उनकी टीम ने अभियुक्त अभिमन्यु सिंह पुत्र विश्राम सिंह पटेल निवासी छोटी जूही नारीबारी थाना शंकरगढ़ जनपद प्रयागराज को अवैध एक अदद 315 बोर के देशी तमंचा और एक अदद जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा। वहीं अभियुक्त भानु प्रताप सिंह पुत्र राजमनि निवासी सुरवल साहनी नारीबारी थाना शंकरगढ़ जनपद प्रयागराज को एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना मऊ में क्रमशः 03/25 आर्म्स एक्ट व 04/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत है।

एक कुंतल गांजा के साथ तस्कर हिरासत में

एसएसपी प्रयागराज के निर्देश में मादक पदार्थों की तस्‍करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी यमुनापाद व सीओ बारा के निर्देश पर शंकरगढ के थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय व उनकी टीम ने एक व्यक्ति को गांजा की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। इस दौरान मौके से दो अभियुक्त भागने में सफल रहे। पकडे गए आरोपित ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उड़ीसा से गांजा लाकर प्रयागराज में सप्लाई करता था। भागे हुए अभियुक्तों की पुलिस तलाश कर रही है। उन्हें पडऩे के लिए दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त सत्यम प्रताप सिंह पुत्र राजन प्रताप सिंह निवासी नेवादा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर है।

chat bot
आपका साथी