आम आदमी पार्टी प्रयागराज में बना रही अपनी पैठ, लोगों से जुड़ने के लिए कर रही कवायद

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इन दिनों प्रयागराज में सक्रिय हैं। आम आदमी पार्टी अगले पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव को ध्‍यान में रखते हुए यहां लोगों से जुड़ने का प्रयास कर रही है। साथ ही अपनी बात भी कार्यकर्ता बता रहे हैं।

By Brijesh Kumar SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 09:45 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 09:45 AM (IST)
आम आदमी पार्टी प्रयागराज में बना रही अपनी पैठ, लोगों से जुड़ने के लिए कर रही कवायद
आप आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रयागराज में अधिक सक्रिय हैंं।

प्रयागराज, जेएनएन। आम आदमी पार्टी प्रयागराज जनपद में अपनी पैठ बना रही है। लोगों के बीच मजबूत पैठ बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत भी कर रही है। कभी सदस्यता अभियान, कभी लोगों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन करना तो कभी जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। लोगों को लगातार पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जाा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी लोगों के हितों को लेकर किस प्रकार संघर्ष करती है।

बोले प्रदेश अध्यक्ष-जन समस्याओं को बनाएंगे मुद्​दा

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह कई दिनों तक प्रयागराज में डटे रहे। जिले की सभी विधानसभा क्षेत्राें में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ बैठक और जनसंवाद कार्यक्रम उन्‍होंने किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। हालांकि इससे पहले पंचायत चुनाव होगा, जिसकी तैयारी की जा रही है। कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। इसमें बड़े पैमाने पर जीत दर्ज करना है। पार्टी सिर्फ जन समस्याओं को मुद्​दा बनाएगी। क्योंकि अभी तक प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता के हित के लिए कुछ नहीं किया है। हर तबका परेशान है।

दिल्ली मॉडल को पेश करेंगे

कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि वह जनता के बीच जाएं और उनको बताएं कि दिल्ली में विकास की प्रगति क्या है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ल की सूरत बदल दी है। वहां मुफ्त में बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य आदि की सुविधाएं लोगों को मुहैया कराई जा रही है। चुनाव जीतने के बाद दिल्ली का ही मॉडल उत्तर प्रदेश में भी लागू किया जाएगा। उन्होंने पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. अल्ताफ अहमद, जिला महासचिव सर्वेश यादव समेत सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इस ओर विशेष निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी