Aam Aadmi Party: आप के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव, प्रयागराज महानगर इकाई का गठन

Aam Aadmi Party आम आदमी पार्टी के महानगर इकाई में 12 उपाध्यक्ष और 10 सचिव भी बनाए गए हैं। अश्वनी श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। कई उपाध्‍यक्ष और सचिव भी बनाए गए। महानगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं संग बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 08:14 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 08:14 AM (IST)
Aam Aadmi Party: आप के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव, प्रयागराज महानगर इकाई का गठन
आम आदमी पार्टी की प्रयागराज महानगर इकाई का गठन कर दिया गया है।

प्रयागराज, जेएनएन। आम आदमी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव किया गया है। अब प्रयागराज महानगर इकाई का गठन कर दिया गया है। महानगर इकाई के अध्यक्ष पद पर संजीव कुमार मिश्रा नियुक्त किए गए हैं। वहीं सर्वेश कुमार यादव को महासचिव का दायित्व सौंपा गया है। नगर क्षेत्र के दोनों विधानसभा क्षेत्र शहर पश्चिमी, उत्तरी एवं तीन अन्य सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्र फाफामऊ, सोरांव और फूलपुर को महानगर इकाई में शामिल किया गया है।

12 उपाध्यक्ष और 10 सचिव भी किए गए नियुक्त

आम आदमी पार्टी के महानगर इकाई में 12 उपाध्यक्ष और 10 सचिव भी बनाए गए हैं। अश्वनी श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अंकेश पटेल, डॉ. जावेद, पूनम वार्ष्णेय, रावेंद्र पांडेय,

डॉ. राम लखन चौरसिया, एहतेशाम रसूली, राजन सिंह पटेल, धीरज तिवारी, अनंत कुमार, केके मिश्रा, आरआर मिश्रा, रमाकांत कश्यप को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए हैं। जबकि नीरज प्रजापति, पल्लवी मालवीय, राजेंद्र पाल, हमीदा बानो, नीलम द्विवेदी, डॉ. एआर खान, हरेंद्र प्रताप ठाकुर, संदीप कुमार, मो. अरशद को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आगामी विधानसभा चुनाव की बनी रणनीति

महानगर अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें वर्ष 2022 में हाेने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई गई। कहा गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी को सक्रिय भागीदारी निभानी है। महासचिव सर्वेश यादव ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता हर घर पर पहुंचेगा और दिल्ली सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएगा। लोगों को बताया जाएगा कि अगर 2022 में पार्टी को मौका मिलता है तो दिल्ली मॉडल को उत्तर प्रदेश में उतारने का काम करेंगे। जैसे बिजली, पानी, इलाज, पढ़ाई आदि की व्यवस्था निश्शुल्क होगी।

chat bot
आपका साथी