प्रतापगढ़ में भी गंगा दशहरा पर स्नान-ध्यान और जले दीप, राजघाट पर गंगा में समा गया युवक

शुभम जायसवाल पुत्र कल्लू जायसवाल रविवार को गंगा दशहरा के मौके पर शाम को अपने चार-पांच दोस्तों के साथ मानिकपुर इलाके में राजघाट पर स्नान करने गया था। वहां स्नान करते समय शुभम जायसवाल गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गया।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 09:02 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:02 PM (IST)
प्रतापगढ़ में भी गंगा दशहरा पर स्नान-ध्यान और जले दीप, राजघाट पर गंगा में समा गया युवक
रात तक तलाश के बावजूद डूबे युवक का पता नहीं चला। परिवार के लोग घाट पर रोते रहे।

प्रयागराज, जेएनएन। गंगा दशहरा के अवसर पर प्रतापगढ़ के मानिकपुर क्षेत्र स्थित राजघाट पर शाम स्नान करते वक्त एक युवक गहरे जल में डूब गया। साथ मौजूद दोस्तों के शोर मचाने पर भीड़ जुटी और पुलिस पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया लेकिन रात तक तलाश के बावजूद डूबे युवक का पता नहीं चला। परिवार के लोग घाट पर रोते रहे।

गोताखोरों के साथ जुटे रहे परिवार के लोग

जेठवारा थाना क्षेत्र के बाबूगंज डेरवा निवासी 22 साल का शुभम जायसवाल पुत्र कल्लू जायसवाल रविवार को गंगा दशहरा के मौके पर शाम को अपने चार-पांच दोस्तों के साथ मानिकपुर इलाके में राजघाट पर स्नान करने गया था। वहां स्नान करते समय शुभम जायसवाल गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गया। यह देख चारों दोस्त शोर मचाते हुए बाहर निकल आए। तमाम लोग जुट गए। इस घटना की खबर मिलने पर जुटी मानिकपुर पुलिस व गोताखोरों की टीम रात तक गंगा में शुभम की तलाश में जुटी रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। देर रात तक पुलिस के साथ शुभम के परिवार के लोग भी वहां मौजूद रहे। परिवार के लोगों के रोने बिलखने से माहौल गमगीन हो गया था।

बेल्हा में गंगा दशहरा पर स्नान के साथ जले दीप

सई नदी व मां गंगा की महाआरती कर जिले में रविवार को गंगा दशहरा का पर्व मनाया गया। नगर के बेल्हा देवी धाम पर 2100 दीप जलाए गए। कुंडा में लोगों ने गंगा स्नान किया। गंगा दशहरा महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग के बीच पूरे मंदिर परिसर की सजावट की गई। लोग जय गंगा मैया का जयघोष करते रहे।

chat bot
आपका साथी