बीपीसीएल के 69 कर्मचारियों की सेवा समाप्त, बाकी को अगले हफ्ते कर दिया जाएगा रिटायर

शासन की ओर से कंपनी को 2500 आक्सीजन सिलिंडर बनाने का ऑर्डर भी दिया गया था जिससे कंपनी के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। पिछले शनिवार को उद्योग मंत्रालय से कर्मचारियों को शीघ्र रिलीव करने के आदेश निर्गत होने पर कर्मचारियों का उत्साह ठंडा पड़ गया

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 06:00 AM (IST)
बीपीसीएल के 69 कर्मचारियों की सेवा समाप्त, बाकी को अगले हफ्ते कर दिया जाएगा रिटायर
1969 में स्थापित इस कंपनी ने देश विदेश में ऑक्सीजन सिलेंडर पंप कंप्रेसर बनाकर अपना नाम रोशन किया था

प्रयागराज, जेएनएन। देश ही नहीं विदेशों में भी उच्चकोटि के कंप्रेसर पंप की आपूर्ति करने वाली भारत पंप एंड कंप्रेसर्स लिमिटेड को पूरी तरह से बंद किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। सोमवार को 69 कर्मचारियों को रिलीव कर दिया गया। इसके साथ ही शेष बचे कर्मचारियों को अगले हफ्ते सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा। 

12 दिसंबर को इसे बंद करने का लिया गया फैसला 

औद्योगिक नगरी नगरी में 1969 में स्थापित इस कंपनी ने देश विदेश में ऑक्सीजन सिलेंडर पंप कंप्रेसर बनाकर अपना नाम रोशन किया था। पिछले 12 दिसंबर को इसे बंद करने का फैसला कैबिनेट सचिव की बैठक में लिया गया था। इसके बावजूद  कंप्रेसर पंप का निर्माण उत्पादन होता रहा। अप्रैल माह में कंपनी से सात करोड़ के पंप की आपूर्ति भी किया था। वर्तमान में कंपनी के पास करीब 35 करोड़ के वर्क आर्डर भी है। कोविड-19 के संक्रमण के चलते प्रदेश में ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए बढ़ते मारामारी को देखते हुए इस कंपनी को फिर से चालू करने के लिए जिले के कमिश्नर संजय गोयल और डीएम भानु प्रकाश ने प्रयास किए थे। इसके बाद एक प्रपोजल भी भारत सरकार को उत्तर प्रदेश शासन के माध्यम से भेजा गया था।

कंपनी को मिला है ढाई हजार आक्सीजन सिलिंडर बनाने का ऑर्डर

शासन की ओर से कंपनी को 2500 आक्सीजन सिलिंडर बनाने का ऑर्डर भी दिया गया था, जिससे कंपनी के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। कर्मचारियों ने पूरे जोश के साथ सालों से बंद पड़ी मशीनों को चालू कर ऑक्सीजन सिलेंडर  का उत्पादन भी शुरू कर दिया था।  बीआईएस की ओर से  लाइसेंस का रिन्यूअल मिलने के बाद आपूर्ति भी शुरू हो जाती। पिछले शनिवार को उद्योग मंत्रालय से कर्मचारियों को शीघ्र रिलीव करने के आदेश निर्गत होने के बाद कर्मचारियों का उत्साह ठंडा पड़ गया था। सोमवार को कंपनी के 69 कर्मचारियों को रिलीव आर्डर दिया गया। इसी के साथ आज उत्पादन कार्य ठप रहा।  संगठन का कहना है कि शेष बचे कर्मचारियों को अगले हफ्ते तक रिलीव कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी