43 रेल कर्मचारियों को दी विदाई

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के 41 कर्मचारी और दो आरपीएफ कर्मचारियों सहित कुल 43 रेल सेवक गुरुवार को सेवानिवृत्त हुए। दो लोको पायलटों और एक स्टेशन अधीक्षक को सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए एक्सीडेंट फ्री अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 11:05 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 11:05 PM (IST)
43 रेल कर्मचारियों को दी विदाई
43 रेल कर्मचारियों को दी विदाई

जासं, प्रयागराज : उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल के 41 कर्मचारी और दो आरपीएफ कर्मचारियों सहित कुल 43 रेल सेवक गुरुवार को सेवानिवृत्त हुए। दो लोको पायलट और एक स्टेशन अधीक्षक को सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए एक्सीडेंट फ्री अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

कोरोना काल में प्रयागराज मंडल के काíमक विभाग की ओर से लेखा विभाग के सहयोग से 43 कर्मचारियों का समापन भुगतान तत्परता और समय पर सुनिश्चित किया गया, जिसके अंतर्गत कुल लगभग 13 करोड़ 73 लाख 19 हजार 215 रुपये का भुगतान नियमानुसार डिजिटल माध्यम से किया गया। समापन भुगतान से संबंधित समस्त प्रपत्र एक फोल्डर में काíमक विभाग के कल्याण निरीक्षकों द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को उनके कार्यस्थल पर ही सम्मान सहित सौंपा गया।

मंडल रेल प्रबंधक मोहित चंद्रा के संरक्षण में वरिष्ठ मंडल काíमक अधिकारी राजेश शर्मा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक रवि पटेल और उनकी टीम ने इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया। सेवानिवृत्ति कार्यक्रम वीडियो कांफेंसिंग से हुआ। इसमें रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को रेलवे बोर्ड की ओर से विदाई दी।

chat bot
आपका साथी