UP Chunav: यह भी जानिए, प्रतापगढ़ के 385 मतदाता 100 साल की उम्र कर चुके हैं पार

सबसे अधिक वृद्ध मतदाता कुंडा विधानसभा व बाबागंज विस क्षेत्र के हैं। यहां पर 103-103 मतदाता हैं। विश्वनाथगंज विस में 63 सदर में 71 रामपुर खास में 23 पट्टी में दो रानीगंज में 20 मतदाता हैं। सभी विधान सभाओं में मिलाकर 100 साल पार के 385 मतदाता हैं।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:00 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:00 AM (IST)
UP Chunav: यह भी जानिए, प्रतापगढ़ के 385 मतदाता 100 साल की उम्र कर चुके हैं पार
सबसे अधिक शतायु बाबागंज व कुंडा में, मतदान में सबसे आगे रहते हैं वृद्ध मतदाता

प्रतापगढ़, जागरण संवाददाता। विधानसभा 2022 चुनाव नजदीक है। चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में 385 ऐसे वृद्ध मतदान करेंगे, जो 100 साल की उम्र पार कर चुके हैं। इन बुजुर्गों को अधिक उम्र होने की वजह से मतदान करने में दिक्कत होती है, लेकिन इसके बावजूद वे मतदान करने के लिए उत्साहित रहते हैं। कुछ भी हो जाए, बीमार हों या असहाय मगर वे मतदान जरूर करते हैं। इस बार भी वे अपना मत प्रयोग करने की पूरी तैयारी में हैं। वे मतदान की तिथि का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।

कुंडा और बाबागंज मेंं सबसे ज्यादा शतायु मतदाता

प्रतापगढ़ जनपद में सात विधानसभा क्षेत्र है। जिले में 24 लाख 366 मतदाता हैं। एक ओर जहां रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 17 हजार 221, बाबागंज में तीन लाख 15 हजार 434, कुंडा में तीन लाख 50 हजार 528, विश्वनाथंज में तीन लाख 90 हजार 158, सदर में तीन लाख 44 हजार 179 मतदाता हैं। वहीं दूसरी ओर पट्टी विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 53 हजार 611 व रानीगंज में तीन लाख 29 हजार 235 मतदाता हैं। सबसे खास बात यह है कि जिले भर में 385 ऐसे वृद्ध मतदाता हैं जो 100 साल पार कर चुके हैं। सबसे अधिक वृद्ध मतदाता कुंडा विधानसभा व बाबागंज विस क्षेत्र के हैं। यहां पर 103-103 मतदाता हैं। विश्वनाथगंज विस में 63, सदर में 71, रामपुर खास में 23 पट्टी में दो, रानीगंज में 20 मतदाता हैं। एडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी विधान सभाओं में मिलाकर 100 साल पार के 385 मतदाता हैं।

साथ लेकर जाएंगे स्वजन

विधान सभा चुनव के दौरान दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान कराने केलिए उनके स्वजन ले जा सकेंगे। इसमें मतदाता की सहमति होनी जरूरी है। अगर उक्त मतदाता इसका विरोध करेंगे तो वह साथ नहीं जा पाएंगे। केवल परिवार के सदस्य ही मदान कराने ले जाएंगे।

सुनिए इन बुजुर्ग मतदाताओं की

पहले हाथ उठाकर चुनाव होता था। काफी साल बाद मुहर लगाकर मतदान होने लगा। हमेशा मतदान किया। इस बार भी मतदान करेंगे।

- सुखराजी देवी, अजगरा

10 साल की थी, तभी से मतदान कर रहीं हूं। जिस दिन मतदान रहता है। सारा काम छोड़कर सबसे पहले अपना मत डालने जाती हूं।

- केवला देवी, कोठवा

chat bot
आपका साथी