त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 33 लाख वोटर करेंगे मतदान, जारी की गई अंतिम मतदाता सूची

गांव की पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर को खत्म हो गया था और जिला पंचायत का कार्यकाल 14 जनवरी को पूरा हुआ। इन दोनों पदों पर प्रशासक बैठा दिए गए। वहीं क्षेत्र पंचायत का कार्यकाल मार्च में पूरा होगा। आसार है कि चुनाव अप्रैल में कराया जा सकता है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 03:30 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 03:30 PM (IST)
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 33 लाख वोटर करेंगे मतदान, जारी की गई अंतिम मतदाता सूची
इस बार 307751 वोटर बढ़ गए हैं। वोटर लिस्ट जारी होने के साथ ही चुनाव की हलचल बढ़ गई है।

प्रयागराज, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस बार पंचायत चुनाव में 3369126 वोटर मतदान करेंगे। पिछले चुनाव की सापेक्ष इस बार 307751 वोटर बढ़ गए हैं। वोटर लिस्ट जारी होने के साथ ही चुनाव की हलचल बढ़ गई है। वहीं चुनाव लडऩे वालों ने गांव-गांव प्रचार शुरू कर दिया है।

इस चुनाव में बढ़ गए हैं तीन लाख से अधिक नए मतदाता

गांव की पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर को खत्म हो गया था और जिला पंचायत का कार्यकाल 14 जनवरी को पूरा हुआ। इन दोनों पदों पर प्रशासक बैठा दिए गए। वहीं क्षेत्र पंचायत का कार्यकाल मार्च में पूरा होगा। ऐसे में आसार है कि चुनाव अप्रैल में कराया जा सकता है। फिलहाल प्रशासन चुनाव के लिए तैयारी कर रहा है। शुक्रवार को एडीएम प्रशासन व निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी वीएस दुबे ने पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इसके बाद इसमें संशोधन नहीं होगा। सूची प्रकाशित करने के साथ ही इसे एडीएम प्रशासन के कार्यालय के अलावा ब्लाकों में चस्पा कर दिया गया है। जिससे वोटर अपना नाम देख सके। उन्होंने बताया कि 2015 में हुए चुनाव के दौरान 3061465 वोटर थे। इस बार 307751 वोटर बढ़कर 3369216 हो गए हैं। इस चुनाव पहले 206 गांव नगर निगम में शामिल हो गए है। इसलिए इनका नाम पंचायत चुनाव की लिस्ट से हटा दिया गया है। इसके अलावा कुछ ब्लाकों के क्षेत्र में कटौती करते हुए तीन नए ब्लाक बनाए गए हैं। अब कुल ब्लाकों की संख्या 23 हो गई है।

सबसे कम मतदाता चाका में

इस बार सबसे कम मतदाता चाका ब्लाक में है, यहां पर 53777 वोटर है। इस ब्लाक का अधिकतर हिस्सा अब शहरी क्षेत्र में चला गया है। ऐसे ही शहर से लगे ब्लाक सहसों में 78027 वोटर, कौडि़हार में 76943 वोटर हैं। जबकि सबसे ज्यादा वोटर कोरांव में 234385 इसके बाद सैदाबाद में 208400 और धनुपुर में 199075 वोटर हैं।

किस ब्लाक में कितने वोटर

ब्लाक        वोटर

मेजा -      159632

उरुवा -     179857

बहरिया -   184321

कोरांव -     234385

जसरा -      142060

बहादुरपुर - 153610

सैदाबाद -   208400

कौंधियारा -  122565

करछना -    179873

मऊआइमा -  146929

धनुपुर -       199075

कौडि़हार -   76943

सोरांव -       114369

हंडिया -      174473

मांडा-          156160

प्रतापपुर -     190733

फूलपुर -     135366

शंकरगढ़ -    134711

चाका -        53777

होलागढ़ -     114822

सहसो -        78027

श्रृंगवेरपुर -    115528

भगवतपुर -    113600

chat bot
आपका साथी