खोजे गए UP Board के 25 होनहार, प्रतापगढ़ में बनेंगे छात्र-छात्राओं के रोल मॉडल

बोर्ड ने मिशन गौरव पोर्टल को लांच किया है। यूपी बोर्ड से सफलता हासिल करने वाले होनहारों को मिशन गौरव पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करके अपनी उपलब्धि प्रस्तुत करना होगा। ऐसे लोगों को डीआइओएस दफ्तर द्वारा चिह्नित कर उन्हें आवेदन करने को प्रेरित किया जा रहा है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 07:41 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 07:41 AM (IST)
खोजे गए UP Board के 25 होनहार, प्रतापगढ़ में बनेंगे छात्र-छात्राओं के रोल मॉडल
प्रतापगढ़ के डीआइओएस दफ्तर ने 25 होनहारों को खोज निकाला है।

प्रतापगढ़, जागरण संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद वर्ष 2021 में अपने 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष मना रहा है। यूपी बोर्ड से पढ़कर देश-विदेश में उच्च पदों पर कार्यरत होनहारों को वह सम्मानित करेगा। इस कड़ी में प्रतापगढ़ के डीआइओएस दफ्तर ने 25 होनहारों को खोज निकाला है। इन्हें बोर्ड बच्चों के समक्ष रोल मॉडल के रूप में पेश करेगा। इससे वह यूपी बोर्ड से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित होगे।

चिह्नित लोगों में आइएएस, आइआरएस व आइपीएस अधिकारी

इसके लिए बोर्ड ने मिशन गौरव पोर्टल को लांच किया है। यूपी बोर्ड से सफलता हासिल करने वाले होनहारों को मिशन गौरव पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करके अपनी उपलब्धि प्रस्तुत करना होगा। ऐसे लोगों को डीआइओएस दफ्तर द्वारा चिह्नित कर उन्हें आवेदन करने को प्रेरित किया जा रहा है। अब तक 25 लोगों को चिह्नित कर लिया गया है।डीआइओएस दफ्तर द्वारा चिह्नित किए गए लोगों में आइएएस, आइआरएस व आइपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। इस कार्यक्रम के नोडल जीजीआइसी बरहदा के प्रधानाचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह ने बताया कि 25 पुरातन छात्रों को चिह्नित कर सूची यूपी बोर्ड को भेजा गया है। डीआइओएस सर्वदा नंद ने बताया कि दिसंबर माह में यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित शताब्दी समारोह में इन्हें सम्मानित किया जाएगा।

यह हैं जिले के कुछ होनहार

शहर के राजकीय इंटर कालेज से शिक्षा ग्रहण कर आइएएस बने आलोक सिन्हा वर्तमान में अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन हैं। शहर के चौक घंटाघर निवासी महेश गुप्ता, विजय शंकर पांडेय, अतुल द्विवेदी आइएएस हैं। यहीं पढ़ाई करने वाले अमित सिंह और दिनेश सिंह आइपीएस हैं। इसी कालेज से पढ़ाई करने वाले अखिलेश चंद्र पांडेय संयुक्त शिक्षा निदेशक हैं।

-जीजीआइसी प्रतापगढ़ से पढऩे वाली दीप्ति सिंह सीनियर रिसर्च साइंटिटस्ट हैं।

-तुलसी इंटर कालेज जमेठी से पढ़ाई कर डॉ. शारिक समीम अमेरिका में डाक्टर हैं।

-शहर के अबुल कलाम आजाद इंटर कालेज से पढ़ाई करने वाले इरशाद अली अमेरिका में इंजीनियर हैं।

-लोकमान्य तिलक इंटर कालेज से पढ़ाई करने वाले राकेश श्रीवास्तव भारतीय विदेश सेवा में हैं।

-राम अंजोर मिश्र इंटर कालेज लालगंज से पढ़ाई करने वाले सगे भाई लोकेश मिश्र, योगेश मिश्र व बहन माधवी मिश्रा आइएएस हैं, उनकी दूसरी बहन क्षमा मिश्रा आइपीएस हैं।

-कालूराम इंटर कालेज शीतलागंज से पढ़ाई करने वाले सुरेंद्र तिवारी संयुक्त शिक्षा निदेशक हैं।

-पृथ्वीपाल सिंह इंटर कालेज दाउदपुर से पढऩे वाले प्रदीप कुमार सिंह संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा हैं।

chat bot
आपका साथी