Deadly CoronaVirus: जिला जज और जेल अधीक्षक भी पॉजीटिव, सपा-भाजपा नेताओं समेत 14 लोगों को लीला वायरस ने

संक्रमितों की तादाद दिनोंदिन बढऩे से कोविड अस्पतालों में किसी को जगह नहीं मिल पा रही है। 1201 संक्रमितों के स्वस्थ होने पर डाक्टरों ने डिस्चार्ज किया। कोरोना संक्रमितों को ठीक करने में डाक्टरों को कामयाबी मिल रही है लेकिन गंभीर मरीजों की जान बचाना मुश्किल होने लगा है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 11:17 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 11:22 PM (IST)
Deadly CoronaVirus: जिला जज और जेल अधीक्षक भी पॉजीटिव,  सपा-भाजपा नेताओं समेत 14 लोगों को लीला वायरस ने
कोरोना ने रविवार को भी 14 लोगों की जान ले ली। एक ही दिन में 2416 संक्रमित मिले।

प्रयागराज, जेएनएन।  कोरोना ने रविवार को भी 14 लोगों की जान ले ली। एक ही दिन में 2416 संक्रमित मिले। संक्रमितों की तादाद दिनोंदिन बढऩे से कोविड अस्पतालों में किसी को जगह नहीं मिल पा रही है। 1201 संक्रमितों के स्वस्थ होने पर डाक्टरों ने डिस्चार्ज किया। कोरोना संक्रमितों को ठीक करने में डाक्टरों को कामयाबी मिल रही है लेकिन, गंभीर मरीजों की जान बचाना मुश्किल होने लगा है। 

नए संक्रमितों में जिला जज, अपर जिला जज, नैनी जेल अधीक्षक भी शामिल

कोविड के नोडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार शनिवार को कोविड अस्पतालों से 56 लोग डिस्चार्ज हुए और होम आइसोलेशन से 1145 को पूरी तरह स्वस्थ कर छुट्टी दी गई। 

नए संक्रमितों में जिला जज, अपर जिला जज, नैनी जेल अधीक्षक, इनकम टैक्स कमिश्नर, बमरौली हवाई अड्डे के सहायक महाप्रबंधक, कॉमर्शियल टैक्स अफसर, डिप्टी कमांडेंट होमगार्ड, इफको फूलपुर के इंजीनियर, कई ग्राम प्रधान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आशाएं, अधिवक्ता, शिक्षक और बैंक कर्मी शामिल हैं। 

इन्हें लील गया कोरोना 

नैनी प्रतिनिधि के अनुसार कोरोना से भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ला का निधन हो गया। उनके पुत्र सत्यम का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीन दिन पहले पिता पुत्र संक्रमित हुए थे। इसके अलावा शहर क्षेत्र में भाजपा के पूर्व महानगर मंत्री प्रण विजय सिंह के छोटे भाई दिग्विजय सिंह, मुट्ठीगंज मंडल के मंत्री विशाल गुप्त की मां का भी निधन हो गया। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, रुद्रसेन आदि ने शोक जताया। 

शंकरगढ़ के निवर्तमान ब्लाक प्रमुख भारत सिंह का कोरोना से निधन

शंकरगढ़ के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख भारत सिंह ने 6 अप्रैल को कोविड का टीका शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में लगवाया था । उसके बाद से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत खराब होने पर पति पत्नी दोनों की स्वास्थ्य केंद्र में जांच की गई। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। रविवार को भारत सिंह की तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिवार के लोग उन्हें प्रयागराज ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष का निधन

समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष दिग्विजय ङ्क्षसह का रविवार को कोरोना के चलते निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित थे। जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव व महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। 

चुनाव ड्यूटी से लौटे थे चारों शिक्षक

 पंचायत चुनाव कराकर लौटे तमाम शिक्षक बीमार पड़ गए हैं। रविवार को दो शिक्षक कोरोना से जंग हार गए। इनमेंं कंपोजिट विद्यालय देवरी कला करछना की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका लता रैकवार, इसी क्षेत्र के शिक्षक संजीव श्रीवास्तव, गंगा गुरुकुलम की शिक्षिका नीलिमा श्रीवास्तव व ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस के शिक्षक ओम प्रकाश मिश्र का भी निधन कोरोना से हो गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र व अन्य शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया है।

डाक्टरों में तेजी से फैला कोरोना

कोरोना का वायरस इस बार डाक्टरों में तेजी से फैल गया है। चिल्ड्रेन अस्पताल के कई डाक्टर भी कोरोना पॉजिटिव हैं। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के कई विभागाध्यक्ष, जूनियर रेजीडेंट, नर्स और पैरा मेडिकल स्टाफ भी संक्रमित हैं।

chat bot
आपका साथी