आरएसएस के स्वयंसेवक कर रहे तीमारदारों की सेवा, प्रयागराज में एसआरएन अस्पताल के पास बनाया 100 बेड का आश्रय स्थल

प्रांत सेवा प्रमुख नागेंद्र जायसवाल ने बताया कि आश्रय स्थल में महिलाओं के लिए भी अलग व्यवस्था है। दोपहर में 12 बजे से एक बजे और शाम को सात बजे से नौ बजे तक प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति भोजन ले सकता है। यहां काढ़ा व चाय भी दी जा रही है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 07:00 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 07:00 AM (IST)
आरएसएस के स्वयंसेवक कर रहे तीमारदारों की सेवा, प्रयागराज में एसआरएन अस्पताल के पास बनाया 100 बेड का आश्रय स्थल
स्वरूपरानी अस्पताल के पास आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय सीपीआई में 100 बेड के आश्रय स्थल बनाया गया है।

प्रयागराज, जेएनएन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने कोरोना काल में सेवा के दायित्व को निभाना शुरू कर दिया है। हेल्पलाइन नंबर 9696797603 भी जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त स्वरूपरानी अस्पताल के पास आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय सीपीआई में 100 बेड के आश्रय स्थल बनाया गया है। यहां कोरोना संक्रमितों के तीमारदार ठहराए जा रहे हैं। उन्हें भोजन, गर्म पानी यदि जरूरत पड़ी तो कुछ दवाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं। साथ ही सैनिटाइजेशन की भी व्यवस्था है।


संगठन की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर मांग सकते हैं मदद

संघ के प्रांत सेवा प्रमुख नागेंद्र जायसवाल ने बताया कि आश्रय स्थल में महिलाओं के लिए भी अलग व्यवस्था है। दोपहर में 12 बजे से एक बजे और शाम को सात बजे से नौ बजे तक प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति भोजन ले सकता है। यहां काढ़ा व चाय भी दी जाएगी। हेल्प लाइन नंबर पर भी फोन कर लोग अपनी समस्याएं बता सकते हैं। उनके समाधान के लिए हर संभव कोशिश होगी। केंद्र की व्यवस्था कुल 150 स्वयंसेवक संभाल रहे हैं। पहले दिन दोपहर में 50 से अधिक लोगों ने भोजन लिया जब कि ठहरने के लिए दिन में तीन लोगों ने पंजीयन कराया। इस दौरान प्रांत संपर्क प्रमुख आलोक मालवीय, राज बिहारी, राकेश सेंगर, मुरारजी त्रिपाठी, वसु पाठक, अवधेश, प्रेम सागर, शिव प्रकाश, मनोज, राकेश आदि मौजूद रहे। उधर भाजपा की ओर से स्टेनली रोड स्थित सारस्वत पैलेस में बने कोविड क्वारंटाइन हेल्प सेंटर में दवा लेने के लिए करीब 50 लोग आए। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि डॉक्टरों की टीम सक्रिय है। हेल्प लाइन नंबर 7347743428 और 7518099039 पर ऑक्सीजन व दवा के लिए लोग बराबर सहयोग मांग रहे हैं। मदद पहुंचाने की भी कोशिश हो रही है।

chat bot
आपका साथी