अलीगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्‍या, गांव में दहशत

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में चंडौस के गांव थानपुर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हतया के बाद केे हमलावर भाग गए। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलनेे पुलिस मौकेे पहुंच गई है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 01:49 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 01:49 PM (IST)
अलीगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्‍या, गांव में दहशत
अलीगढ़ में चंडौस के गांव थानपुर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

अलीगढ़ जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में चंडौस के गांव थानपुर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हतया के बाद केे हमलावर भाग गए। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलनेे पुलिस मौकेे पहुंच गई है। शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

 खेत में मिला शव 

क्षेत्र के गांव थानपुर में बुधवार सुबह एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 16 वर्षीय अंकित पुत्र ललित सुबह करीब आठ बजे खेतों पर घूमने गया था। काफी देर ना लौटने पर स्वजन ने तलाश की तो खेतों में ट्यूबवेल के पास शव पड़ा मिला। छाती पर गोली लगी थी। स्वजन ने किसी तरह की रंजिश से इन्कार किया है। कोई शक भी नहीं जताया। एसपी सिटी अभिषेक कुमार, एएसपी विकास कुमार मौके पर हैं। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।

chat bot
आपका साथी