अलीगढ़ में ढाबे से युवक का अपहरण, चार घटे बाद छोड़ा

अतरौली क्षेत्र के एक ढाबे पर खाना खा रहे युवक का शनिवार शाम को कार सवार लोगों ने युवक का अपहरण कर लिया जिसे चार घंटे बाद छोड़ा गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 09:03 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 09:03 PM (IST)
अलीगढ़ में ढाबे से युवक का अपहरण, चार घटे बाद छोड़ा
अलीगढ़ में ढाबे से युवक का अपहरण, चार घटे बाद छोड़ा

संसू,अलीगढ़: अतरौली क्षेत्र के एक ढाबे पर खाना खा रहे युवक का शनिवार शाम को कार सवार लोगों ने अपहरण कर लिया। इससे पुलिस में खलबली मच गई। करीब चार घटे बाद ही अपहर्ताओं ने युवक को शहर के क्वार्सी थाना क्षेत्र में छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, युवक के जानने वाले व्यक्ति ने उसे उठाया था। मारपीट के बाद छोड़ दिया। इस मामले में पाच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की तलाश की जा रही है।

कोतवाली क्षेत्र के गाव सिमथला निवासी बौबी पुत्र रमेश चंद शनिवार शाम को दवा लेने अतरौली आया था। करीब छह बजे कार सवार कुछ लोग अतरौली के एक ढाबे से उनको अगवा कर ले गए। पुलिस की घेराबंदी को देखते हुए अपहर्ताओं ने बौबी को शहर के क्वार्सी क्षेत्र में छोड़ दिया। बौबी अतरौली थाने पहुंचा और उसने पुलिस को बताया कि देहलीगेट अलीगढ़ निवासी विशाल ने अपने चार साथियों के साथ उसका अपहरण किया था। वह उसे देहलीगेट क्षेत्र में एक कब्रिस्तान में ले गए थे। जहा उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। सीओ शिवप्रताप सिंह ने बताया कि देहली गेट निवासी विशाल का एक लड़की से अफेयर चल रहा था। लड़की ने एक माह पहले आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद विशाल ने भी जहर खा लिया था। लेकिन, विशाल की जान बच गई। विशाल को शक था कि बौबी ने अफवाह फैलाकर बदनाम किया था। इस कारण लड़की ने आत्महत्या कर ली। इसी बात का बदला लेने और सच्चाई जानने के लिए उसने बौबी को अपहरण किया था। इस मामले में विशाल के अलावा देहली गेट निवासी विकास, विक्की, शाहरुख व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। विकास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। ईको कार बरामद की गई थी, जिसमें बौबी को ले जाया गया था।

chat bot
आपका साथी