अलीगढ़ में लाइसेंसी पिस्टल से युवक ने पिता व बहन पर गोली चलाई, गंभीर

लोधा क्षेत्र के बरौठ-छज्जूमल में दोपहर की घटना घरेलू कलह का मामलाआरोपित बेटे को पुलिस ने दबोचा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 10:24 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 10:32 PM (IST)
अलीगढ़ में लाइसेंसी पिस्टल से युवक ने पिता व बहन पर गोली चलाई, गंभीर
अलीगढ़ में लाइसेंसी पिस्टल से युवक ने पिता व बहन पर गोली चलाई, गंभीर

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : लोधा थाना क्षेत्र के गांव बरौठ-छज्जूमल में शुक्रवार को घरेलू कलह को लेकर गुस्साए युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से पिता पर गोली चला दी। बीच-बचाव कराने पहुंची बहन को भी गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गांव निवासी 60 वर्षीय गिरप्रसाद शर्मा दोपहर के वक्त घर में खाना खा रहे थे। तभी 35 वर्षीय इकलौता बेटा अशोक कुमार अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर आ गया। बिना कुछ कहे ही उसने पिता पर पिस्टल से गोली चला दी। तभी खाना परोसने पहुंची 22 वर्षीय बहन शिचा ने पिता को बचाने का प्रयास करने के साथ भाई का विरोध किया तो आरोपित ने बहन को गोली मार दी। गोली की आवाज पर पड़ोसी आ गए, जिन्हें देखकर आरोपित हवाई फायरिग करते हुए बाइक लेकर भाग खड़ा हुआ। गांव में दशहरा मेला लगा था और पुलिस फोर्स तैनात थी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित अशोक कुमार को पिस्टल व बाइक के साथ दबोच लिया। घायल पिता व बहन को जेएन मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया गया है।

खर्चे के लिए मांगे थे पिता से रुपये

ग्रामीणों के अनुसार आरोपित ने पिता व बहन से खर्चे के लिए रुपये मांगे थे। दोनों ने रुपये देने से इन्कार कर दिया था। इस बात से झुब्ध होकर उसने पिस्टल से गोली चला दी। पिता पर एक व बहन पर तीन फायर झोंक डाले। अशोक पत्नी व बच्चों को लेकर पिछले कई सालों से बन्नादेवी क्षेत्र में रह रहा था। उसका गुरुवार को पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसमें उसने पत्नी की पिटाई कर उसे घायल भी कर दिया था।

.....

घरेलू कलह में युवक ने पिता व बहन पर गोली चलाई थी। अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। आरोपित हिरासत में है।

गजराज सिंह, इंस्पेक्टर लोधा

chat bot
आपका साथी