पोखर में डूबने से युवक की मौत, सात घंटे बाद निकला शव Hathras News

सादाबाद के गांव सलेमपुर में एक युवक की पोखर में डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंच गए और तलाश तेजी से शुरू कर दी गई।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 01:19 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 07:46 PM (IST)
पोखर में डूबने से युवक की मौत, सात घंटे बाद निकला शव Hathras News
पोखर में डूबने से युवक की मौत, सात घंटे बाद निकला शव Hathras News

हाथरस [जेएनएन]। सादाबाद के गांव सलेमपुर में एक युवक की पोखर में डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंच गए और तलाश तेजी से शुरू कर दी गई। करीब सात घंटे की मशक्त के बाद युवक का शव पोखर में मिल गया। सूचना मिलने पर मृतक युवक के घर में कोहराम मच गया।

पोखर में ऐसे डूबा युवक

मुख्यालय से 30 किलोमीटर सादाबाद तहसील के गांव सलेमपुर में गुरुवार की भोर सुबह युवक आकाश पुत्र पूरण सिंह गांव के बाहर मौजूद पोखर के पास से गुजर रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पोखर में गिर गया। काफी देर तक युवक घर नहीं पहुंचा तो लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी। तभी किसी ने बताया कि युवक पोखर के पास से गया था। उम्मीद है कि युवक पोखर में गिर गया होगा। इसके बाद लोगों ने पोखर में युवक की तलाश शुरू कर दी। तभी किसी ने पुलिस को 100 नंबर पर जानकारी दे दी।

सात घंटे बाद पोखर में मिला शव

जानकारी मिलने पर एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद तलाश और अधिक तेज कर दी गई। सात घंटे की मशक्त के बाद युवक का शव पोखर में मिल गया। शव मिलने की सूचना से मृतक आकाश के घर में कोहराम मच गया। तमाम ग्रामीण व परिचित मौके पर पहुंच गए और सांत्वना दी।

chat bot
आपका साथी