UP assembly elections 2022 : हाथरस में युवा सम्मेलन से भाजपा भरेगी युवा मतदाताओं में जोश

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां लगातार तेज हो गई है। हाईकमान ने मोर्चों के बल पर समाज के हर वर्ग में पैठ बनाने की रणनीति बनाई है। अब भाजपा युवा मोर्चा के माध्यम से युवाओं तक पार्टी संदेश देकर उनका मूड बदलने की तैयारी कर रही है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 02:37 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 02:38 PM (IST)
UP assembly elections 2022 : हाथरस में युवा सम्मेलन से भाजपा भरेगी युवा मतदाताओं में जोश
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां लगातार तेज हो गई है।

हाथरस, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां लगातार तेज हो गई है। हाईकमान ने मोर्चों के बल पर समाज के हर वर्ग में पैठ बनाने की रणनीति बनाई है। अब भाजपा युवा मोर्चा के माध्यम से युवाओं तक पार्टी संदेश देकर उनका मूड बदलने की तैयारी कर रही है। इसके लिए युवा सम्मेलन कराने की तैयारी चल रही है।

भाजपा का परिवार बढ़ाने के लिए सदस्‍य बनाने का लक्ष्‍य दिया गया 

भाजपा की ओर से पिछड़ा वर्ग मोर्चा का ब्रज क्षेत्र सम्मेलन कराया गया था। उसमें भाजपा का परिवार बढ़ाने के लिए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके बाद सामाजिक जनसंपर्क अभियान के तहत अनुसूचित जाति की बस्तियों में खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री डा. जीएस धर्मेश ने जनपद की तीनों विधानसभाओं में प्रवास कर पार्टी का संदेश अनुसूचित जाति का संदेश देने की कोशिश की है। अब भारतीय जनता युवा मोर्चा के माध्यम से युवा सम्मेलन की तैयारी चल रही है। यह युवा सम्मेलन हाथरस सदर और सिकंदराराऊ विधानसभा से सटे कैलोरा चौराहा पर कराने की तैयारी चल रही है। इस स्थान का क्षेत्रीय पदाधिकारी निरीक्षण कर चुके है। यह क्षेत्र ठाकुर बाहुल्य माना जाता है। चुनावों को लेकर यहां बड़ी-बड़ी राजनीतिक सभाएं होती रही हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी यहां पर सभा कर चुके हैं।

सीएम योगी आदित्‍यनाथ व केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर को बुलाने की तैयारी

पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजयुमो का सम्मेलन 20 दिसंबर के आसपास कराने की तैयारी है। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ या केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को बुलाने की तैयारी चल रही है। अनुराग ठाकुर तेज तर्रार युवा नेता माने जाते हैं। सजातीय मतदाताओं का ध्यान रखने के लिए हाथरस और सिकंदराराऊ विधानसभा के ठाकुर बहुल इस क्षेत्र में युवा सम्मेलन कराना भाजपा की एक तीर से दो निशाने साधने की रणनीति से जोड़ा जा रहा है। आने वाले समय में पार्टी की ओर से यात्राएं भी शुरू होने वाली हैं।

chat bot
आपका साथी