अलीगढ़ में यूथ कान्क्लेव का आयोजन आज

All India Panchayat Parishad अखिल भारतीय पंचायत परिषद व यूथ फार इंडिया का रविवार को आगरा रोड स्थित ग्रीन व्यू रिसार्ट में यूथ कान्क्लेव आयोजित किया जाएगा। इसके दो सत्र होंगे। पहला सत्र सुबह 1030 बजे से शुरू होगा।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 06:17 AM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 06:17 AM (IST)
अलीगढ़ में यूथ कान्क्लेव का आयोजन आज
परिषद की स्थापना बलवंत राय मेहता और लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने की थी।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। अखिल भारतीय पंचायत परिषद व यूथ फार इंडिया का रविवार को आगरा रोड स्थित ग्रीन व्यू रिसार्ट में यूथ कान्क्लेव आयोजित किया जाएगा। इसके दो सत्र होंगे। पहला सत्र सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। दूसरे सत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भारत गौरव सम्मान दिया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को नगला मान सिंह स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गईं।

दूसरा सत्र दोपहर बाद

परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. लोकेश शर्मा ने बताया कि परिषद की स्थापना पंचायत राज के जनक बलवंत राय मेहता और लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने वर्ष 1958 में की थी। कार्यक्रम के पहले सत्र में भारतीय लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका विषय पर गोष्ठी होगी। दूसरा सत्र शाम साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। इसमें शिक्षा, समाज सेवा, राजनीति क्षेत्र, पत्रकारिता और आध्यात्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। प्रथम सत्र की अध्यक्षता योगेंद्र सिंह तोमर व दूसरे सत्र की अध्यक्षता आध्यात्मिक गुरु सुनील कौशल महाराज करेंगे। बैठक की अध्यक्षता माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी ने की। संचालन नाहर सिंह सूर्यवंशी ने किया। विकास लोधी, लखन शर्मा, रामावतार शर्मा, पुष्पेंद्र तिवारी, राकेश शर्मा प्रधान मौजूद थे।

डांस आडिशन भी

अलीगढ़ : डांस ऑफ ड्रीम एकेडमी की ओर से शाइनिंग डांस ऑफ अलीगढ़ कार्यक्रम में शहर के डांसरों के हुनर को निखारा जाएगा। इसके लिए आडिशन रविवार को क्वार्सी क्षेत्र की रामबाग कालोनी स्थित एकेडमी में सुबह 11 बजे से होगा। संयोजक हिमांशु सैनी ने बताया कि यहां डांसरों को एक मंच तो मिलेगा ही, साथ में बेस्ट डांसर को सात फुट की ट्राफी दी जाएगी। इसका ग्रैैंड फिनाले 31 अक्टूबर जूनियर, सब जूनियर, सीनियर और डबल जोड़ी वर्ग में होगा।

chat bot
आपका साथी