चार साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म

अलीगढ़ : पिसावा क्षेत्र के एक गाव में 20 वर्षीय युवक ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म कर डाला। पुि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Apr 2018 12:54 AM (IST) Updated:Sun, 01 Apr 2018 12:54 AM (IST)
चार साल की बच्ची से  
युवक ने किया दुष्कर्म
चार साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म

अलीगढ़ : पिसावा क्षेत्र के एक गाव में 20 वर्षीय युवक ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म कर डाला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है। पीड़िता का पिता टेंपो चलाते हैं। शुक्रवार को के काम पर गए हुए थे। बच्ची की मां उसे आगन में खेलती छोड़ कर किसी काम से पड़ोसी के घर गई थी। तभी पड़ोसी युवक आ गया और आगन में खेल रही बच्ची को गोद में उठाकर अपने घर ले गया। कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुन मा के पहुंचने पर आरोपित युवक भाग गया। शाम को घर लौटे पति को महिला पूरी घटना बताई। तब अन्य परिजनों के साथ देर रात बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस को तहरीर दी। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस गंभीरता से ले रही है। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

ताऊ ने किशोरी बनाई हवस की शिकार

संवाद सूत्र, अतरौली : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को उसके ताऊ ने हवस की शिकार बना डाला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजी है। जिरौली धूमसिंह पुलिस चौकी के अंतर्गत एक गांव में सब्जी देने के बहाने अपने घर ले जाने के दौरान युवक ने 14 वर्षीय किशोरी को खेत में बुरीनीयत से खींच कर दुष्कर्म कर डाला। परिजन उसे शनिवार को कोतवाली लेकर पहुंचे। पुलिस ने गांव के चौब सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। कोतवाल उत्तम चंद्र पटेल ने बताया कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी