युवक ने की खुदकुशी, हत्या का आरोप

इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव कजरौठ के एक युवक ने पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली। स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है। गांव कजरौठ निवासी दीपचंद (40) शुक्रवार रात से घर से गायब था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 01:21 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 01:21 AM (IST)
युवक ने की खुदकुशी, हत्या का आरोप
युवक ने की खुदकुशी, हत्या का आरोप

अलीगढ़ : इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव कजरौठ के एक युवक ने पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली। स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है।

गांव कजरौठ निवासी दीपचंद (40) शुक्रवार रात से घर से गायब था। शनिवार सुबह उसका शव घर से दो किमी. दूर गांव बेलौठ लिक मार्ग के समीप शीशम के पेड़ पर लटका दिखा। युवक द्वारा गमछा का फंदा बनाकर खुदकुशी की गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व स्वजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। स्वजन द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त की गई है। वहीं चर्चा है कि युवक ने घरेलू कलह में खुदकुशी की है। वह मजदूरी कर परिवार पालता था। उसने अपने पीछे पत्नी रेखा देवी, तीन बेटी व एक बेटे को बिलखते छोड़ा है।

महिला की संदिग्ध

परिस्थितियों में मौत

सूत्र, अतरौली : गांव मोहसमपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना डिबाई के गांव लक्ष्मीपुर निवासी कुसुमा (32) पुत्री होतीलाल का विवाह 11 वर्ष पूर्व मोहसमपुर निवासी योगेंद्र प्रताप के साथ हुआ था। शनिवार को कुसुमा ने दूसरी मंजिल पर बने कमरे में साड़ी से फंदा लगी लटकी मिली। उसकी मौत की खबर पर मायके पक्ष से तमाम लोग आ गए। उन्होंने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उसके दो बच्चों में 11 साल का गौरव व आठ साल की याशिका है।

मेड़ के विवाद में जान से

मारने की धमकी दी

जवां : रठगांव में दो भाइयों ने मेड़ को लेकर महिला को जान से मारने की धमकी दी है। जेनब फातिमा पुत्री मोहम्मद मुवीन का आरोप है कि आस मोहम्मद व गुलफाम ने उसके खेत की मेड़ काटकर पानी भर दिया। कहा तो दोनों भाइयों ने दरांती व फावड़ा दिखाकर धमकी दी। रिपोर्ट पीड़िता ने दोनों भाइयों के खिलाफ दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी