पुण्‍यतिथि पर किसानों के मसीहा को युवाओं ने किया याद, दी श्रद्धांजलि Aligarh news

इगलास क्षेत्र के गांव तोछीगढ़ में परोपकार सामाजिक सेवा संस्था के कार्यालय पर किसान यूनियन के संस्थापक किसान नेता बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर युवाओं ने बाबा टिकैत के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 10:22 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 10:22 AM (IST)
पुण्‍यतिथि पर किसानों के मसीहा को युवाओं ने किया याद, दी श्रद्धांजलि Aligarh news
किसान यूनियन के संस्थापक किसान नेता बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते युवा।

अलीगढ़, जेएनएन । इगलास क्षेत्र के गांव तोछीगढ़ में परोपकार सामाजिक सेवा संस्था के कार्यालय पर किसान यूनियन के संस्थापक किसान नेता बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर युवाओं ने बाबा टिकैत के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

अध्‍यक्ष ने सुनाई बाबा टिकैत की कहानी

संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी ने बाबा टिकैत की जीवनी सुनाते हुए कहा कि वह आजीवन किसान हित में संघर्ष करते रहे। किसानों के हित के लिए तमाम सरकारों को घुटने पर ला दिया था। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का जन्म मुजफ्फरनगर के कस्बा सिसौली में 6 अक्टूबर 1935 में एक किसान परिवार में हुआ। गांव के ही एक जूनियर हाईस्कूल में कक्षा सात तक पढ़ाई की। पिता का नाम चौहल सिंह टिकैत और माता का नाम मुख्त्यारी देवी था। चौधरी चौहल सिंह टिकैत बालियान खाप के चौधरी थे। पिता की मृत्यु के समय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत मात्र आठ साल के थे। आठ वर्ष की आयु में इन्हें बालियान खाप की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी। चौधरी टिकैत ने वर्ष 1950, 1956, 1963, 2006, 2010 में बड़ी सर्वखाप पंचायतों में पूर्ण रूप से भागीदारी रखते हुए दहेज प्रथा, मृत्युभोज, दिखावा, नशाखारी, भ्रूण हत्या आदि जैसी सामाजिक कुरीतियों, बुराइयों पर नियंत्रण करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। 11 मई 2011 को इस दुनिया से विदा ली थी। रमेश ठैनुआं ने कहा कि 25 अक्टूबर 1988 को वोट क्लब, दिल्ली में  बाबा ने बहुत बड़ी पंचायत करके तत्कालीन सरकार को झुकने के लिए मजबूर कर दिया था। सभी ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पवन चौधरी, मनीष, अजय चौधरी, लोकेंद्र, चित्तर सिंह, किशनवीर सिंह, गौरव, सूरज, पवित्र शर्मा, सौनू वार्ष्णेय आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी